2020, Only Save Life
2020, Only Save Life

2020, Only Save Life  

 

->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||
1.लाखों बेघर, करोडों रोड पर, बस घर जाने को है |
कई ट्रेनों मे, कई बसों मे, कई पैदल ही आने को है |

 

पांव के छाले चीख रहे, मौतों से मजदूर खौंप मे है |
क्या होगा मंज्जर रब जाने, या इंसानों के दिल में है |
->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||

 

2.मजदूर घर जा रहे हैं, मिडिल रोड मे आने को है |
कब तक खाएगा-खिलाएगा, वो अब लुट जाने को है |

 

कई स्वाभिमानी लोग हैं,जो मांगेगे नहीं, मर जाने को है |
कोई देता तो नही लेते, क्योकि ऊंहे फोटो खिचाने को हैं |
->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||

 

3.कुछ हैं,जो आज भी सेवार्थ है, पर कब तक रहने को हैं |
वो भी टूट जाएंगे आगे, सरकार लॉक डाउन बढाने को है |

 

जिसे दिल मिला है वो दौलत, की कंगाली मे जीने को है |
मिली जिसे दौलत दिल से लाचार, तिजोरियां भरने को है |
->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||

 

4.जो गरीब है,वो शहरों मे है, जो मिडिल है महानगरों को हैं |
अमीर लोग विदेशों मे है, ऊंहे स्पेशल एरोप्लेन से लाने को है |

 

मिडिल को ट्रेनो,बसों मे रोष, गरीबों का आना भी मुश्किल है |
अगर पैदल भी निकले तो राहें, मुर्गा बना डंड़े बरसाने को है |
->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||

 

5.हमारे कई दिलदार अभिनेता, कई लोग फंड जुटाने को हैं |
सरकार लगी दिन-रात से, कोरोना को जड से मिटाने को है |

 

तमाम देश-विदेश के साइंटिस्ट, कोरोना वैक्सीन बनाने को है |
तब तक लगता है कोरोना को, जीवन के संग निभाने को है |
->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||

 

6.रतनटाटा,अक्षय,सलमान, सोनू सूद जैसे तमाम दिलवाले है |
जो भारत और,भारत के लोगों को, हर हाल मे बचाने को है |

 

पर अफसोश कई दगाबाज भी, अपना सिक्का चलाने को है |
रहते,खाते-पीते हिन्दुस्तान का, पर बैठे देश बेंच जाने को है |
->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||

 

7.अनुरोध करती कलम मेरी, देश के गद्धरों को भगाने को है |
हर सच्चे भारतीय का नारा है, गद्धारों को फांसी चढ़ाने को है |

 

कोरोना से बचना साथ ही, देश और अपनों को बचाने को है |
यही सच है कोरोना साल है ये, अब सिर्फ जीवन कमाने को है |
->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है ||

लेखक–> सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :  

किस्मत | Kismat kavita

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here