Ram Rajtilak

राम का राजतिलक | Ram ka Rajtilak

राम राजतिलक : आलेख

( Ram Rajtilak )

राजा दशरथ ने अपने श्वेत केशों को देखकर कहा कि अब मैं वृद्ध हो गया हूं। राम अब युवा हो गए हैं। राम में राज सिंहासन संभालने व शासन की बागडोर चलाने के सभी गुण है। मेरी राय में राम अयोध्या ही नहीं अपितु तीनों लोकों का राज करने में निपुण है। राज दरबार में उपस्थित सभासदों, मंत्रियों, प्रबुद्ध जनों ने राम के राजतिलक की सहमति दे दी।

महाराज दशरथ ने गुरु वशिष्ठ की सम्मति लेकर राजतिलक की तैयारी का आदेश दे दिया। श्रीराम के राजतिलक की खबर सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समूची अयोध्या नगरी को सजाया जाने लगा।

गुरु वशिष्ठ ने राम के राजतिलक को दिव्य अलौकिक बनाने के लिए स्वर्ण, रजत, शहद, सुगंधित औषधियां, भांति भांति के पुष्प, फल, मेंवे, वस्त्र आदि का प्रबंध करने को सभा में आदेश दिया।

राजतिलक के लिए अंकित धवजायें, स्वर्ण से सुसज्जित हाथी घोड़े, सूर्य का प्रतीक चिन्ह ,स्वर्ण निर्मित सौ घोड़े, श्वेत रजत छत्र, चंवर इत्यादि मंगवाए जाने लगे।

महाराज दशरथ ने राम को बुलाकर समझाया कि पुत्र कल तुम्हारा राजतिलक होना है। मैं तुम्हें कुछ ज्ञान की बातें बताता हूं, कभी विनय भाव का त्याग मत करना, मर्यादा को बनाए रखना, प्रजा को सदा प्रसन्न रखना, इंद्रियों को सदा वश में रखना। मेरी बातों का अनुसरण कर राम तुम हर मुश्किलों और विपत्तियों से सुरक्षित रहोगे और अनुशासन पूर्वक राज कर सकोगे।

पिता से ज्ञान प्राप्त कर राम ने स्वयं को धन्य माना। आज अयोध्या में मंगल गीत गाए जा रहे थे। प्रजा मे नारियां घरों की सजावट कर रही थी। तोरण द्वार लगाए जा रहे थे। लोग झूम झूम कर गा रहे थे
कल होंगे राजाराम, कल होंगे राजाराम।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रावण मारीच संवाद | आलेख

Similar Posts

  • मिच्छामी दुक्कडम | Natika Micchami Dukkadam

    पात्र परिचय : 1 – नव्या एक स्कूल गर्ल। उम्र 17 वर्ष 2 – नीलू कॉलेज गर्ल उम्र 18 वर्ष 3 – झलक कॉलेज बॉय उम्र 20 वर्ष 4 – मां उम्र 50 वर्ष 5 – पिता उम्र 54 वर्ष 6 – नाना जी (बूढ़े आदमी साधु यानी भिक्षु वेश में) उम्र 75 वर्ष 7…

  • जी ले | नाटिका

    पात्र परिचय :1) समाज सुधारक कम बिजनेसमैन धर्म बिश्नोई जी उम्र 40 वर्ष2) एस.पी उम्र 35 वर्ष3) पुलिस कमिश्नर उम्र 50 वर्ष4) ओटा (अफ्रीकी विद्यार्थी ) उम्र 20 वर्ष5) जयंती (मणिपुरी विद्यार्थी) उम्र 20 वर्ष6) किशोरी( विलेज गर्ल) उम्र 21वर्ष7) सुशील (विद्यार्थी ) उम्र 21 वर्ष8) नव्या (वर्किंग गर्ल) उम्र 25 वर्ष9) मधु (वर्किंग बॉय)…

  • सनातन | नाटिका

    पात्र परिचय : पात्र परिचय : गुरुजी  उम्र 72 वर्ष । पंडित जी उम्र 50 वर्ष भंते जी उम्र 52 वर्ष। एंकर उम्र 28 वर्ष विद्यार्थी राहुल उम्र 26 वर्ष। विद्यार्थी रमेश चतुर्वेदी उम्र 28 वर्ष। विद्यार्थी सागर वर्मा उम्र 27 वर्ष। विद्यार्थी जितेंद्र चव्हाण (मराठी) उम्र 28 वर्ष। विद्यार्थी (रजनी डांगे) उम्र 26 वर्ष।…

  • ए.आई.लेस युवा बाबा | नाटिका

    पात्र परिचय 1) रिच मनन्त बाबा ( ब्वॉय) – आयु 25 वर्ष। 2) 5 ए. आई . ( आर्टिफिशियल इंटेलि टिजेंट) महिला रोबोट। 3) 1 ए. आई. ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट)पुरुष रोबोट। 4 ) इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार (दुकानदार ए. आई. मेकर)- आयु 30 वर्ष। 4) 1 ग्रामीण आदमी- आयु 30 वर्ष। 5) 1 ग्रामीण गायक ।…

  • मूंछ का एक बाल | Natika Moonch ka Ek Baal

    पात्र परिचय :1) मंजू आयु 23 वर्ष।2) विदेश बाबू आयु 24 वर्ष।3) साहूकार”बा” ( बिजनेस पार्टनर ) आयु 35 वर्ष ।4) सुभाष राणा आयु 28 वर्ष ।5) मीना आयु 18 वर्ष। मंच व्यवस्था : अस्पताल। कुछ औरतें (राजपूतानी लहंगा चोली, चुनरी एकदम पतली व पारदर्शी) आदमी ( सफेद धोती , कुर्ता, पगड़ी पहने हुए) बैठे…

  • वसुधैव कुटुंबकम् | Natak Vasudhaiva Kutumbakam

    पात्र परिचय : 1) राष्ट्रपति महोदया : उम्र 55 वर्ष। 2) मुख्यमंत्री : उम्र 45 वर्ष। 3) एजुकेशन मिनिस्टर : उम्र 42 वर्ष । 4) रामू ,कालू ,रीता, लीना : उम्र 25 से 30 वर्ष। 4) अंग्रेजी टीचर रॉक्सन उम्र 40 वर्ष । 5) हिंदी टीचर : मोहन कुमार – उम्र 45 वर्ष । 6)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *