गुरु चरणों में | Geet Guru Charano Mein

गुरु चरणों में

( Guru Charano Mein )

गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे,
चरणों में अपने,
हमको बैठा लो।
सेवा में अपनी,
हमको लगा लो,
गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे।

मुझको अपने भक्तो की,
दो सेवादारी।
आयेंगे सत संघ सुनने ,
जो भी नर नारी।
मैं उनका सत्कार करूँगा,
वंदन बारम्बार करूँगा।।
गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे,
चरणों में अपने,
हमको बैठा लो।

मुझको अपने रंग में,
रंग लो तुम स्वामी।
मैं अज्ञानी मानव हूँ ,
तुम अन्तर्यामी।
मेरे अवगुण,
तुम बिसरा दो,
मन में प्रेम की,
ज्योत जला दो।।
गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे,
चरणों में अपने,
हमको बैठा लो।
सेवा में अपनी,
हमको लगा लो,
गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे।

गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे,
चरणों में अपने,
हमको बैठा लो।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

सावन में | Geet Sawan Mein


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *