दो पीढ़ी का मिलन | Geet Do Pidhi ka Milan

दो पीढ़ी का मिलन

( Do Pidhi ka Milan )

जमाने को समझो
चलो उसके संग।
नई पुरानी पीढ़ी का
हो जायेगा मिलन।
अपनी पुरानी बातें
न छोड़ो तुम।
तो ही जीवन में
तुम्हें मिलेगा सुकून।
रखो ख्याल दोनों
मान सम्मान का।
यही मूल मंत्र है
जीवन को जीने का।।
जमाने को समझो
चलो उसके संग।
नई पुरानी पीढ़ी का
हो जायेगा मिलन।।

लेना है आनंद अगर
तुम्हें जिंदगी में।
सबसे पहले समझो
जीवन के पहलूओं को।
और भावनाओं को
पढ़ना तुम्हें पड़ेगा।
कैसे निभाने रिश्तें
उन्हें समझना पड़ेगा।।
जमाने को समझो
चलो उसके संग।
नई पुरानी पीढ़ी का
हो जायेगा मिलन।।

बेटा-बेटी बहू दामाद की
बातों को दो सम्मान।
अपनी बातों को भी
सबके सामने रखो।
बच्चों को भी देना पड़ेगा
माँ-बाप के लिए सम्मान।
और रखना पड़ेगा दोनों को
एक दूसरे का ख्याल।
तभी समझ पाओगें
संयुक्त परिवार को तुम।
जमाने को समझो
चलो उसके संग।
नई पुरानी पीढ़ी का
हो जायेगा मिलन।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

धर्म साधना का महीना | Dharma Sadhana ka Mahina


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *