उदासी से भरी है जिंदगी | Udas zindagi shayari

उदासी से भरी है जिंदगी

( Udas se bhari hai zindagi )

 

 

मिली मुझको नहीं है जिंदगी में ही ख़ुशी आज़म
उदासी से भरी है जिंदगी मेरी बड़ी आज़म

 

नहीं कोई यहां तो दोस्त है इस गांव में   अपना
अकेले ही यहां तो जिंदगी बस कट रही आज़म

 

निभाया साथ मेरा तो किसी ने भी नहीं था सच
 निभा बस साथ मेरा शाइरी देखो रही आज़म

 

दवाई मैं खरीद पाया नहीं हूँ बीमारी की ही
रही है जिंदगी में यहां तो मुफ़लिसी आज़म

 

नहीं मेरा बना है हम सफ़र वो जिंदगी का ही
लगी दिल को बहुत जिसकी यहां तो बेकली आज़म

 

ख़ुशी के जल गये है धूप में ही फ़ूल नफ़रत की
मुहब्बत की नहीं बरसी है मुझपे शबनमी आज़म

 

सकूं के पल न जी पाया ख़ुशी के ही अभी भी मैं
भरी हर पल रही है जिंदगी अनमनी आज़म

 

नज़र आया नहीं है दूर तक मुझको वही चेहरा
उसे मैं देख आया आज सारी ही गली  आज़म

 

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

वो ग़मो की जिंदगी को ही कहानी दें गया | Gham shayari

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *