दिल को करे दीवाना | Deewana Ghazal

दिल को करे दीवाना

( Dil ko kare deewana  )

 

दिल को करे दीवाना तेरा

हौले  से  मुस्काना  तेरा

 

दिल को भाये तेरी अदाएं

देख मुझे शरमाना तेरा

 

उस रस्ते को देखूँ दिनभर

जिस रस्ते से आना तेरा

 

लड़कर तुझसे रूठ गया हूँ

दिल से रिश्ता माना तेरा

 

याद तुझे करके ‘आज़म’ ने

रोज़  सुना  है  गाना  तेरा

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

करते रोज़ शरारत हम तो बच्चें है | Hum to bache hai


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *