Ganatantra divas kavita

गणतंत्र दिवस हमारा | Ganatantra divas kavita

गणतंत्र दिवस हमारा

( Ganatantra divas hamara )

 

 

देश भक्ति में झूमे सारे, मनाए उत्सव मिलकर।

गणतंत्र दिवस हमारा, मुस्काए हम खिलकर।

 

हाथों में तिरंगा लेकर, गीत वतन के गाए।

आओ आज मिलकर, महोत्सव हम मनाएं।

 

सीमा पर अटल सेनानी, वंदे मातरम गा रहे।

राष्ट्रप्रेम की ज्योत जला, देशप्रेम जगा रहे।

 

क्रांति काल में वीरों ने, जब लड़ी खूब लड़ाई थी।

भारतमाता के चरणों में, प्राणों की भेंट चढ़ाई थी।

 

आजादी का जश्न मनाए, आओ मिलकर सारे।

प्रेम की हम गंगा बहाये, दमके भाग्य सितारे।

 

सर्वधर्म समभाव जहां, जन मन में उजियारा।

सारे जहां से प्यारा लगता, भारत देश हमारा।

 

लाल किले पर लहराए, तिरंगा जब शान से।

भारत मां के जयकारे, जब गूंजे आसमान से।

 

देशभक्ति का हौसला, सबके दिल में प्यारा है।

राष्ट्रप्रेम रसधार बहती, ये हिंदुस्तान हमारा है।

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बाल मजदूरी बचपन छीने | Baal mazdoori kavita

Similar Posts

  • नवरात्रि | Navratri

    नवरात्रि ( Navratri )  उन्होंने नवरात्रि व्रत, बहुत नियम धर्म से निभाया, देवी का पूजन किया, सिंगार किया, आरती किया, आज अष्टमी को, कुंवारी कन्याओं के, पांव भी पखारे, तभी उनको पता लगा कि, बहूं के पेट में, फिर बेटी होने वाली है, फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया, जब तक बच्ची का गर्भपात करवा…

  • अभिमान | Poem abhimaan

    अभिमान ( Abhimaan )   किस बात का गुरूर है क्यों है मगरूर तू क्या तूने कर दिया क्यों है नशे में चूर तू   गर्व ही करना तो कर ले वतन की शान पे बोल मीठे बोल प्यारे धरती पर इंसान से   होकर नशे में चूर तू मत करना अभिमान चंद सांसों का…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !भगवान महावीर की राह को अपनायें ।मानव जीवन सफल बनायें ।अब भोर है उठ जाग जायें ।क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।दुनिया की हैं यह झूठी माया ।जैसे बादल…

  • रखवारे राम दुलारे | Bhajan Rakhware Ram Dulare

    रखवारे राम दुलारे ( Rakhware Ram Dulare )     रखवारे रखवारे, हे हनुमत राम दुलारे। अंजनी के लाला आजा, आजा हनुमान प्यारे। रखवारे रखवारे -2   गिरि द्रोण संजीवनी लाए, लक्ष्मण प्राण बचाए। सिंधु पार सीता माता को, ले मुद्रिका दे आए। आग लगा पूंछ को सीधे, जला दिए घर द्वारे। दहक उठी लंका…

  • साथ चलो | Kavita saath chalo

    साथ चलो ( Saath chalo )   हर हर हर हर महादेव के, नारे के संग साथ चलो। गंगा के गोमुख से लेकर, गंगा सागर तक साथ चलो।   काशी मथुरा और अयोध्या, तक निनाद का जाप करो। जबतक भारत पूर्ण समागम,ना हो तब तक साथ चलो।   काश्मीर अपनी है पर, गिलगित और गारों…

  • हौसलों काळजिया म | Rajasthani Kavita

    हौसलों काळजिया म हौसलों काळजै भर कै धीरज मनड़ा मै धर कै मोरचा मै उतरणो है सुरमां रणयोद्धा बण कै   दण्ड बैठक कसरत योग सारो बचावै है भौतिकवाद घणों बेगो मुश्किलां लाख ल्यावै है   कहर कुदरत को बरस्यो दवा कुदरत ही देसी ठगोरा जगां जगां बैठ्या जीवन री पूंजी ठग लेसी   मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *