दिल की बातें | Dil ki baatein

दिल की बातें

( Dil ki baatein )

 

सुनो , बरसों पहले जो नहीं किया वो अब कर दो तो सही
जो तब नहीं कहा , वो अब कह दो तो सही…

 

मौसम तब भी थे, मगर दस्तूर न थे
अब दस्तूर है ,तो लौटा लो वो गया मौसम तो सही….

 

दिल की बातें, तब अनकहे ही थी सुनी जाती
अब तो कुछ कहकर ही समझा दो तो सही…

 

कुछ अनसुलझे, अनबुझे राज ,राज न रहने दो
देखो, चेहरे पर आयें सो आयें ,दिल पर वो झुरियां न आने दो तो सही…

 

बरसों पहले जो नहीं किया वो अब कर दो तो सही
जो तब नहीं कहा , वो अब कह दो तो सही…

 

#HappyProposeDay

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

किसी की यादों का | Yaad romantic poetry


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *