Poem dulaar

दुलार | Poem dulaar

दुलार

( Dulaar )

 

 

नन्ना मुन्ना राजदुलारा, सबकी आंखों का तारा।
आशाओं भरा सितारा, खुशियों का खजाना सारा।

 

खुशी की शुभ घड़ी आई, घर-घर बंट रही बधाई‌।
दादी अम्मा को दुहाई, किलकारी सबके मन भाई।
बधाई हो बधाई,बधाई हो बधाई।

 

नटखट बालक इठलाता, मोहक मोहक मुस्काता।
कृष्ण कन्हैया सलोना, ठुमक ठुमक चलता जाता।

 

रुनझुन रुनझुन प्यारी, पैजनियां झंकार आई।
खिल उठे सबके चेहरे, लबों पर मुस्कान छाई।
बधाई हो बधाई, बधाई हो बधाई।

 

हंसता खेलता प्यारा सा, मधुर मोहक मुस्कान।
आंगन सारा महक उठे, खुशियों में झूमे लय तान।

 

हर्ष खुशी आनंद घर में, मधुर मधुर बहे पुरवाई।
माँ के नैनो से दुलार बरसता, दादी माँ भी हरसाई।
बधाई हो बधाई, बधाई हो बधाई।

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

होली आई रे होली आई रे | Poem holi aayi re

Similar Posts

  • आई होली मस्तानी | Geet aayi holi mastani

    आई होली मस्तानी ( Aayi holi mastani )   सबके दिल को जीता, सबके मन को भा गया। यू.पी. में लो फिर से, अब योगी राज आ गया। खुशियां ले चेहरे पर, छाया रंग होली का सारा। मधुर तराने गीत गूंजे, बोले तुन तुन तारा रा रा। जोगीरा सा रा रा रा,जोगीरा सा रा रा…

  • गुरु गोविंद सिंह जी | Guru Gobind Singh Ji 

    गुरु गोविंद सिंह जी खालसा पंथ की स्थापना करने वाले,महान योद्धा, चिंतक देश के रखवाले।पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी संवत् 1723 ,धरा की रक्षा के लिए अवतरित होने वाले।। अन्याय,अपराध के खिलाफ लड़ने वाले,युद्ध में मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले।धर्म की रक्षा के लिए सरबंसदानी बने,कलगीधर,दशमेश की उपाधि पाने वाले।। पिता गुरु तेग बहादुर माता गुजरी…

  • कल की खबर नहीं | Kal ki Khabar Nahi

    कल की खबर नहीं! ( Kal ki khabar nahin )    कल की खबर नहीं देख तू मेरे साथ चल, जिन्दगी की है डगर कठिन मेरे साथ चल। फिजाओं में घुली है आज चारों तरफ भांग, कल कोई फूल बिछाए न बिछाए साथ चल। जिन्दगी का सफर है देखो बहुत ही बड़ा, कल चराग़-ए-दिल जले…

  • मेरा देश मेरा कर्तव्य | Mera Desh Mera Kartavya

    मेरा देश मेरा कर्तव्य ( Mera Desh Mera Kartavya ) कथा है , पग – पग बलिदान की lकथा है , पथ – पथ दृढ़ता की llकिस मिट्टी से बने शूर – साहसी ?ना पाना था , ना खोना था lसंकल्प केवल देना था llमेरा देश , मेरा कर्तव्य lअब यहीं एक आवाज है ll…

  • धनतेरस | Dhanteras par kavita

    धनतेरस ( Dhanteras ) धन की देवी लक्ष्मी, सुख समृद्धि भंडार। यश कीर्ति वैभव दे, महालक्ष्मी ध्याइये। नागर पान ले करें, धूप दीप से पूजन। दीप जला आरती हो, रमा गुण गाइए। रिद्धि सिद्धि शुभ लाभ, सब सद्गुण की दाता। खुशियां बरसे घर, दीपक जलाइए। रोली मोली अक्षत ले, पूजन थाल सजाएं। मन वचन कर्म…

  • धागों का त्योहार

    धागों का त्योहार रंग-बिरंगी राखियों से,आज सजा हुआ बाजार।अमर – प्रेम का बंधन यारो,है धागों का त्योहार।। बहना के जीवन में यारो,जब – जब संकट आता।समाचार के मिलते ही भाई,बहना के घर जाता।।दिया हुआ वचन अपना भाई सदा ही ये निभाता।खुशियों की बगियाॅं को भाई,जीवन में महकाता।। अमर रहे दुनिया में यारो,ये भाई बहन का…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *