Kavita koi mujhse rooth raha hai

कोई मुझसे रूठ रहा है | Kavita koi mujhse rooth raha hai

कोई मुझसे रूठ रहा है

( Koi mujhse rooth raha hai )

 

कोई मुझसे रूठ रहा है वो प्रेम पुराना टूट रहा है।
वक्त की कैसी आंधी आई कोई अपना छूट रहा है।

 

टांगे खींच रहे हैं मिलकर रिश्ता नाता टूट रहा है।
सद्भावों की धारा में जहर नफरत का फूट रहा है।

 

अपनी अपनी डफली बाजे राग बेसुरा छूट रहा है।
भाईचारा रहा कहां अब कुटुंब परिवार टूट रहा है।

 

घुल रही नफरतें रिश्तो में प्रेम सलोना छूट रहा है।
महंगाई की मार खाकर जन मनोबल टूट रहा है।

 

धीरज धर्म शील खोया वो अपनापन अनमोल।
स्वार्थ में सब गले मिले कहां गये वो मीठे बोल।

 

अपना उल्लू सीधा करते मतलब की पहचान।
काम निकलते हो जाते हैं लोग बड़े अनजान।

 

बस दिखावा रह गया सब स्वार्थ का सत्कार।
सद्भावों की थोथी बातें नित हो रहा अनाचार।

 

ईर्ष्या द्वेष उर समाई कलह का भांडा फूट रहा है।
मंदिर में दीप जलाए मन का विश्वास टूट रहा है।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पाठक तुम कब आओगे | Geet pathak tum kab aaoge

Similar Posts

  • तुम अगर साथ दो | Geet

    तुम अगर साथ दो ( Tum agar saath do )   तुम अगर साथ दो तो मैं गाता रहूं, लेखनी  ले  मां  शारदे मनाता रहूं।   महके जब मन हमारा तो हर शब्द खिले, लबों से झरते प्यारे मीठे मीठे बोल मिले। जब चले साथ में हम हंस कर चले, सुहाने सफर में हम हमसफर…

  • मैं कान हूॅं | Kaan par Kavita

    मैं कान हूॅं ( Main kaan hooain )    हाॅं जनाब मैं कान हूॅं लेकिन आजकल परेशान हूॅं, मेरी समस्याऍं बहुत सारी है इसीलिए मैं हैरान हूॅं। मुझको जिम्मेदारियाॅं सिर्फ सुनने की ही दी गई है, इसीलिए ताली गाली अच्छा बुरा सुनता रहता हूॅं।। मैं अपना दुःख व दर्द किसी को नहीं बता सकता, न…

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

  • लघुदीप | Kavita Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep ) सघन तिमिर में तिरोहित कर देती है कक्ष में नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी में आबद्ध प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गंध। रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्सना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध उसके…

  • तुम ही तो माँ | Kavita Tum Hi to Maa

    तुम ही तो माँ ( Tum Hi to Maa ) सुबह सवेरे जब तुम मुझे उठाती थी, एक रौशनी सी मेरे आंखों को छू कर जाती थीं। उठ कर, हाथों से जब मैं आंखें मलती थी, ” सुबह हो गई बेटा ” कह कर तुम सीने से मुझे लगाती थी। देख कर तुम्हारी प्यारी सी…

  • स्वप्न | Swapan

    स्वप्न ( Swapan )    घरों से दूर होते तो कोई बात न होती हम तो आज दिलों से ही दूर जा रहे हैं ललक तो सभी को है कुछ कर गुजरने की मगर करना है क्या सही,ये ही भूले जा रहे हैं समझ बैठे हैं खुद को ही ,अफलातून हम जीत की होड़ मे,बुजुर्ग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *