Poet Ramakant Soni on Akashvani Jaipur

आकाशवाणी जयपुर से कवि रमाकांत सोनी ने दी  काव्य प्रस्तुतियां

साहित्यकार रमाकांत सोनी ने राजस्थानी भाषा में प्रस्तुतियां दी

नवलगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रमाकांत सोनी सुदर्शन ने प्रसार भारती जयपुर में राजस्थानी भाषा में आकाशवाणी पर आठवीं बार प्रस्तुतियां दी। कवि ने सुरसत माता बेगी आज्या, मदमातो मुळकतो बसंत आयो,बरगदां री छाया, धोरां री आ धरती म्हारी, तंबाकू तेर कारण इत्यादि समसामयिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत की।

कवि की रचनाएं अनेक साझा संग्रहो पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है गुगल पर बुलंद हौसले ई बुक उपलब्ध है। सुनहरा सफर व काव्य के स्वर्णिम अक्षर काव्य संकलन प्रकाशित हो चुके हैं।

शब्दाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर दयाशंकर जांगिड़, तेजसिंह राठौड़ सुरेश जांगिड़ संत कुमार सोनी सज्जन जोशी डा कैलाश शर्मा प्रहरी मंच राजस्थान इकाई से अंजु जी सुशीला जी डाॅ कंचना सक्सेना डाॅ अंजू सक्सेना जी ने सोनी को शुभकामनाएं व बधाइयां दी।

आकाशवाणी जयपुर से साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने दी राजस्थानी भाषा में काव्य प्रस्तुतियां

नवलगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने आकाशवाणी केंद्र प्रसार भारती में समसामयिक विषयों म्हारो प्यारो राजस्थान, होळी आई रंगा रो त्यौहार, साळी जीजा री नोक झोंक, महर करैगी मावड़ली, आओ म्हारा राजस्थान आदि प्रस्तुतियां दी।

आकाशवाणी द्वारा 23 फरवरी को सवेरे 7.15 बजे रचनाओ का प्रसारण किया जाएगा। साहित्यकार रमाकांत सोनी सुदर्शन ने तीसरी बार काव्य प्रस्तुति दी। कवि सोनी की रचनाओं का संकलन बुलंद हौसले ई बुक गुगल पर प्रकाशित है।

जिज्ञासा प्रकाशन से प्रकाशित काव्य संग्रह काव्य के स्वर्णिम अक्षर और हमरूह प्रकाशन से प्रकाशित सुहाना सफर प्रकाशित हो चुके हैं जिनका विमोचन शीघ्र ही किया जायेगा।

रमाकांत सोनी सुदर्शन विभिन्न साहित्यिक मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं तथा उत्कृष्ट सृजन के लिये साहित्यक मंचों से सम्मानित किया गया है।

Poet Ramakant Soni on Akashvani Jaipur

कवि की रचनाये विभिन्न समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं तथा कई साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है।

कवि राष्ट्रीय शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था में जिला झुंझुनू के अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं।
सभी साहित्यकारों व साहित्य प्रेमियों ने रमाकांत सोनी सुदर्शन को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :-

पाञ्चजन्य काव्यप्रसून परिवार द्वारा आयोजित भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *