Poet Ramakant Soni on Akashvani Jaipur
Poet Ramakant Soni on Akashvani Jaipur

आकाशवाणी जयपुर से साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने दी राजस्थानी भाषा में काव्य प्रस्तुतियां

नवलगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने आकाशवाणी केंद्र प्रसार भारती में समसामयिक विषयों म्हारो प्यारो राजस्थान, होळी आई रंगा रो त्यौहार, साळी जीजा री नोक झोंक, महर करैगी मावड़ली, आओ म्हारा राजस्थान आदि प्रस्तुतियां दी।

आकाशवाणी द्वारा 23 फरवरी को सवेरे 7.15 बजे रचनाओ का प्रसारण किया जाएगा। साहित्यकार रमाकांत सोनी सुदर्शन ने तीसरी बार काव्य प्रस्तुति दी। कवि सोनी की रचनाओं का संकलन बुलंद हौसले ई बुक गुगल पर प्रकाशित है।

जिज्ञासा प्रकाशन से प्रकाशित काव्य संग्रह काव्य के स्वर्णिम अक्षर और हमरूह प्रकाशन से प्रकाशित सुहाना सफर प्रकाशित हो चुके हैं जिनका विमोचन शीघ्र ही किया जायेगा।

रमाकांत सोनी सुदर्शन विभिन्न साहित्यिक मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं तथा उत्कृष्ट सृजन के लिये साहित्यक मंचों से सम्मानित किया गया है।

Poet Ramakant Soni on Akashvani Jaipur

कवि की रचनाये विभिन्न समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं तथा कई साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है।

कवि राष्ट्रीय शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था में जिला झुंझुनू के अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं।
सभी साहित्यकारों व साहित्य प्रेमियों ने रमाकांत सोनी सुदर्शन को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :-

पाञ्चजन्य काव्यप्रसून परिवार द्वारा आयोजित भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here