Kalyug ka Prem

कलयुग का प्रेम | Kalyug ka Prem

कलयुग का प्रेम

( Kalyug ka prem ) 

 

एक बार एक लड़के ने एक लड़की से कहा “मैं तुम्हें कुछ देना चाहता हूं।” फिर लडकी ने कहा “मुझे कुछ नही चाहिए सिर्फ आप मेरा सम्मान रखना ।”
लड़के ने कहा, “देखो तो, बड़े प्यार से लाया हूं यार।”
जब लड़की ने देखा कि वो राधाकृष्ण की मूर्ति ले आया है, जो कि उसके आराध्य है तो वो ‘ना’ नही कर पाई।
लड़के ने कहा “राधेकृष्ण की भांति मेरा तुम्हारे प्रति प्रेम पवित्र है और मैं तुम्हारे मान सम्मान पर आंच नहीं आने दुगा। हमेशा सच्चा प्यार करूंगा।”

कुछ महीने पश्चात लड़की की लड़के से किसी कारणवश बात नही कर पा रही थी, तो लड़का शक करने लगा कि उसका कहीं और चक्कर तो नही । लेकिन लड़की ने उसे सारी बातें बता दी थी जिस वजह से बात नही कर पा रही थी।

अब क्या था लड़का रोज उससे मिलने के लिए कभी कोचिंग जाते वक्त आटो पर बैठ जाता और जो मन करता भला बुरा बोलने लगता। हद तो तब हो गई, जब वो उसके कोचिंग चला गया और उसे एक तमाचा भी जड़ दिया ।

अब उसकी इन हरकतों से उस लड़की के हृदय में उसके लिए नफरतें तो नही लेकिन नाराजगी बढ़ती गई और दूर हो गई।

आज भी वो जब राधाकृष्ण की वो मूर्ति देखती है तो उसे मूर्ति देते वक्त हुई वार्तालाप याद आती है। और वो सोचती है कि क्या ऐसा ही प्यार था राधाकृष्ण का या कलयुग में प्रेम की परिभाषा ही बदल गई है। क्या अब ‘अपने प्रेम का मान रखना’ प्रेम करने का हिस्सा नहीं रहा । ऐसे बहुत से सवाल उसके मन में चल रहे थे।

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

यह भी पढ़ें :-

अपनों की अहमियत | Apno ki Ahmiyat

 

Similar Posts

  • गिरदावरी | Girdawari

    शहर के नए पटवारी सोहनलाल जी हाल ही में ज्वाइन होकर अपने आफ़िस में काम पर आए थे । अगले महीने राज्य के मुख्यमंत्री जी स्वयं उनके शहर आने वाले थे, क्योंकि मुख्यमंत्री जी को पिछले साल मौसम के कारण ख़राब हुई फ़सल के लिए वहाँ के चुनिंदा किसानों को मुआवजा राशि वाले चेक प्रदान…

  • सकूँ

    विभु एक 15 वर्षीय लड़का था, जो अपने परिवार के साथ एक छोटे से शहर में रहता था। वह एक अच्छा लड़का था, जो हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहता था। एक दिन, विभु ने अपने पिता से कहा कि वह नदी के किनारे घूमने जाना चाहता है। उसके पिता ने उसे…

  • हीर-रांझा और नेटवर्क

    एक दिन हीर रांझे से नाराज हो गई। हुआ यूं कि शाम के वक्त जब हीर और रांझा फोन पर बात कर रहे थे, तब हीर की माताजी और भाई हीर के इर्द-गिर घूम रहे थे। उनकी हीर पर नज़र थी। हीर रांझे को अपनी सहेली बताकर बतिया रही थी। रांझा हीर से खुलकर बात…

  • लक्ष्मी | Laxmi

    अरे सुनते हो दीपावली का दिवस आ गया है एन वक्त पर बहुत भीड़भाड़ हो जाती है देखो धन्वंतरि पूजा चतुर्दश धनतेरस छोटी दीवाली बड़ी दिवाली भैया दूज मनाने तक बहुत सारे दिए चाहिए, इसलिए जल्दी चलकर हम लोगों को दिए और जरूरत के सामान खरीद लेने चाहिए। शारदा जी ने थोड़ी तेज आवाज में…

  • तुमसे ही हिम्मत | Tumse hi Himmat

    तुमसे ही हिम्मत ( Tumse hi himmat )  तुम से हौसला हमारा है तुमसे ही हिम्मत हमारी है तुम इस दिल का करार हो। मेरे मन के मीत तुम दिल को लगती हो कितनी प्यारी। मेरे जीवन के इस सफर में हमसफ़र हो तुम रेखा। तुमने पग पग पे मेरा साथ दिया है मेरे घर…

  • किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है

           दुल्हेराजा घोड़ी पर सवार थे.. बाराती नाच रहे थे.. डीजे का शोर सुस्त कदमो को भी थिरकने के लिए मजबूर कर रहा था.. महिलाएं पुरुष पसीने से लथपथ हो रहे थे.. धीरे धीरे बारात आगे बढ रही थी तभी किसी ने मेरा हाथ पकड़ा ओर बारातीयो की भीड़ से मुझे बाहर खींच लिया.. मैं चौका…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *