कैसे लिखू | Kaise Likhoon

कैसे लिखू

( Kaise Likhoon )

 

कैसे लिखू प्रेम गीत
जब वर्दी खून से भीगे है
कैसे देखूं बसंत के फूल
जब आंख अश्रु से भीगे हैं
कैसे भेजूं मैं प्रियसी को फूल
जो मेरे भाई को चढ़ने है
कैसे लिखू प्रेम गीत
जब हृदय का रोना जारी है

कैसे गाऊं मै प्रेम गीत
जब घर में कह कहे जारी है
कैसे मनाऊं खुशियां
जब मातम जारी है
कैसे लिखू प्रेम गीत
जब फूलों का रोना जारी है
कैसे लिखू प्रेम गीत

 

 नवीन मद्धेशिया

गोरखपुर, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

दिल के घाव | Dil ke Ghaw


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *