धर्म साधना का महीना | Dharma Sadhana ka Mahina

धर्म साधना का महीना

( Dharma Sadhana ka Mahina )

लगा है सावन का महीना
विचारो में आस्था जगी है।
धर्म की ज्योति भी देखो
दिलों में जल उठी है।
तभी तो सावन में देखो
मंदिरो में भीड़ लगी है।
और प्रभु दर्शन पाने की
सभी में होड़ लगी है।।

सिर अपना झूका कर
प्रभु चरणों में रखते है।
मन के भावों को हम
प्रभु जी से कहते है।
फिर अपने कलश से
शिवजी पर जल छोड़ते है।
और अपनी शक्ति अनुसार
दान पुण्य करते है।।

धर्म कर्मो का असर
जीवन पर पड़ता है।
ये मानव जीवन है
जो कर्मों से ही चलता है।
इसलिए तो ऋषि मुनिगण
कर्मों की बातें कहते है।
और सावन के महीने में
सादगी से रहते है।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

मित्र दिवस | Kavita Mitra Divas


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *