तिरलोकी को नाथ सांवरो

कृष्णा | Krishna par Kavita

कृष्णा

( Krishna )

कारावास में जन्म लिए
जो था उन्हीं का वंश
कर्मों का फल भोगने को
विवश था कृष्ण और कंश ।

बालापन में खूब खेलते
करते थे खूब शरारत
उम्र के साथ सीखाए करना
रासलीला और महाभारत ।

राधा के पीछे खूब भागते
वो था ना चरित्र हीन
अदृश्य होकर लाज बचाए
जब हो गई द्रोपदी दीन ।

गोपियों के साथ रास रचाते
करते थे माखन चोरी
शिशुपाल का सिर काट दिए
सौ गलती जब हो गई पूरी ।

कृष्ण से दोस्त मिलने आए
जब था अभाव खली
दानवीरता का घमंड चूर किए
पद के नीचे था बली ।

मधुर मीठी मुस्कान से
शक्तिहीन किए इन्द्र का वज्र
जरूरत पड़ी तो धारण कर लिए
बांसुरी से चक्र ।

राधा के लिए खूब रोए
व्याकुल था उनका मन
मृतकों से पट गई
महाभारत का रण ।

समय के अनुसार सीखाए जीना
जो खाते थे मां से मार
उत्साह हीन जब हुए अर्जुन
तो बताए जीवन का सार ।

रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम”
भवानीपुर, सिहेंश्वर, मधेपुरा , बिहार

यह भी पढ़ें :-

करो जन गण मन का गान

Similar Posts

  • आंचल छांव भरा | Aanchal Chhanv Bhara

    आंचल छांव भरा ( Aanchal Chhanv Bhara ) हो गर साथ उसका तो तू क्या मिटा पायेगा।ख़ाक हो जाएगा तिरा अहम् तू निकल ना पायेगा। दर्द , ज़ख्म हैं पोटली में उठा और जिये जा।रिसते ज़ख्मों को भला कहां तू दिखा पायेगा। आंचल छांव भरा चला गया साथ मां के।ममता का साया तू अब कहां…

  • आओ चलें, सनातन धर्म की ओर

    आओ चलें, सनातन धर्म की ओर सृष्टि पटल दिव्य चेतना, स्पर्शन परमानंद अपार । स्नेह प्रेम उद्गम स्थल, उरस्थ शोभित सुसंस्कार । मुदित मना मानस मुनियों सा, मंथन चिंतन ज्ञान ध्यान भोर । आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।। यज्ञ पावन मानवता, तन मन धन उपकार । ब्रह्म ऊर्जा सदा शीर्ष, जीवन प्राण आधार…

  • Shiv Stuti | शिव-स्तुति

    शिव-स्तुति ( Shiv Stuti ) ऐसे हैं गुणकारी महेश। नाम ही जिनका मंगलकारी शिव-सा कौन हितेश।।   स्वच्छ निर्मल अर्धचंद्र हरे अज्ञान -तम- क्लेश। जटाजूट में बहती गंगा पवित्र उनका मन-वेश।।   त्रिगुण और त्रिताप नाशक त्रिशूल धारे देवेश।। त्रिनेत्र-ज्वाला रहते काम कैसे करे मन में प्रवेश।।   तमोगुणी क्रोधी सर्प, रखते वश, देते संदेश।…

  • पालक | Paalak

    पालक ( Paalak )   जीवित रहना तो उम्र गुजारना है आपके जीवन का निष्कर्ष तो कर्म और व्यवहार से ही प्रतिपादित होता है….. ऊंचा आसन या प्रतिष्ठित कुल मे बनाम लेना आपके प्रारब्ध का फल है हो रहा क्षीण जो पल प्रति पल भविष्य निर्णय तो वर्तमान की नींव पर ही होता है…. किसी…

  • आज जी भर के गाने दो | Gane do

    आज जी भर के गाने दो ( Aaj ji bhar ke gane do )   है कल का क्या विश्वास समय का साथ निभाने दो। आज जी भर के गाने दो। क्षण क्षण बदल रहा है किस क्षण, क्या होगा क्या जाने, पल पल में परिवर्तन होता, प्रकृति बदलती बाने, अंतर का आवेग निकल कर…

  • हमारे नेता जी

    हमारे नेता जी 23 जनवरी 1897 को कटक उड़ीसा में जन्म हुआ,जो पढ़ लिखकर अपने कला कौशल से अंबर छुआ।पिता जानकी नाथ बोस मां प्रभावती का पुत्र था जो,आजाद हिंद फौज बनाई और जय हिंद का नारा दिया।। देखकर भारत मां की दुर्दशा को बौखला गए नेताजी,1942 में आजाद हिंद फौज का गठन किए नेताजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *