हिन्दी दिवस पर पाँच दोहे | Hindi Diwas Par 5 Dohe

हिन्दी दिवस पर पाँच दोहे

( Hindi Diwas Par 5 Dohe )

हिन्दी मिश्री की डली, सरगम की झंकार।
हिन्दी तो मनमोहिनी, अनुरागी संसार।।

हिन्दी भाषा में सभी, कला ज्ञान-विज्ञान।
सबसे पहले हम करें, इस भाषा का मान।।

देवनागरी लिपि अथक, अनुपम अनश अनन्य।
हिन्दी के उपकार से, कौन नहीं है धन्य।।

दिशा-दिशा में हो रहा, हिन्दी का विस्तार।
हिन्दी भारत ही नहीं, बोल रहा संसार।।

ख़ुसरो, तुलसी, जायसी, सूरदास, रसखान।
हिन्दी में इनका सदा, होता है गुणगान।।


रशीद अहमद शेख़ ‘रशीद’

यह भी पढ़ें:-


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *