रोटियांँ कम भी पड़े तो | रूपक

स्थान – रमा का घर

रोटियांँ कम भी पड़े तो

कमला —-(आते के साथ) दीदी, दीदी,,,,,ॽ
रमा —– क्या बात है कमला बहनॽ
कमला —– आप मुझ पर बिगड़ेगी तो नहीं, दीदी।
रमा —- आखिर हुआ क्या बताओ तो सही।
कमला —- आप हमें वचन दीजिए कि मैंने जो किया है, उस पर आप नाराज नहीं होंगी।
रमा —– नहीं हूँगी, नाराज। मैं वचन देती हूँ तुम्हें। तुम पूरी तरह निश्चित रह मेरी तरफ से। नारी नारी की सहेली होती। मर्द भले ही अपने जेब का पैसा देखता है, लेकिन नारी नारी का सम्मान भी देखती। तकलीफ के दिन में हाथ बँटाती है, मनोबल कभी नीचे नहीं गिरने देती। अब तुम हुई आश्वस्त ॽ
कमला —— हुई।
रमा —- तो कह, संकोच किस बात की?
कमला —— मैं ,,,,,,ने,,,,, एबॉर्शन करा लिया।
रमा —– (जोर से गुस्से में) कमला ,,,,,, आखिर तूने ऐसा पाप क्यों किया? क्यों लिया ऐसा निर्णय, तुमने? तुमने यह जघन्य अपराध किया है। एक माँ की दुनिया में पाप और अपराध दोनों।
कमला —– सियासत नहीं देखती हैं आप?
रमा ——देखती हूँ। लेकिन तुम, उस अंधेरी राह की ओर माँओं को मत ले जाओ जहांँ उम्मीद की जगह सबकी दृष्टि में पाप और अपराध ही दिखे।
कमला —- पाप भी नहीं और अपराध भी नहीं किया है मैंने, दीदी।
रमा -‌— तब तुम ही बता क्या किया है?
कमला —- एबॉर्शन।
रमा -‌— सच सच बता, लड़का था या लड़की ?
कमला —- लड़का, इसीलिए ऐसा किया हमने।
रमा —- (गुस्से में) कमला, तुम्हें यह दुनिया अब माँ भी नहीं कहेगी।
कमला —- और आप?
रमा —– एक मुझे कहने से क्या होने वाला है। बहुमत की दुनिया जो है।
कमला —- कैसी बहुमत की दुनिया, जहाँ बेटी के साथ दरिंदगी हो और वह गूंगी बनी रहे वहीं आपकी नजरों में बनी बहुमत की दुनिया,,,,, कैसी बहुमत की दुनिया जहाँ तरक्की के लिए बेटियांँ आगे पांव बढा़ए और नोची जाए और बहुमत की दुनिया सारी जिम्मेवारी उस बेटी की माँ पर छोड़ दें, वही आपकी नजरों में बनी बहुमत की दुनिया।
रमा —— कमला,,,,,।
कमला —– कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे आपकी इस बहुत की दुनिया से। भगवान से मैंने आंँचल फैला कर संतान मांगी थी, लेकिन उनसे मैं यह मांगना भूल गयी थी कि वह हमें जो संतान दे वह हमारी बहू बेटिया की चिंता रखे। उनसे मैंने मांगी थी सिर्फ यह कि वह देश का एक बहुत बड़ा वकील बने, मैं यह भी भूल गयी थी कि पैसे को ठुकरा कर वह निर्दोष का साथ दे। दरिंदे का पक्ष नहीं ले।
रमा —— तुम भविष्य द्रष्टा हो क्या?
कमला —- आप उस माँ सो पूछो दीदी, कि बेटी की व्यथा क्या होती, जिसकी बेटी दरिंदे का शिकार होती है, और उस भेड़िए से लड़ते-लड़ते अपनी जान तक गंवा देती है। आप, उस माँ से पूछो दीदी कि भगवान से उसने यह मांगा था कि उसका बेटा बड़ा वकील होगा तो दरिंदे के विरोध में लड़ेगा? हर्गिज नहीं, आज के दिन ऐसी स्थिति में बेटी की माँ सिहर जाती है, कांप जाती है वह। मर जाना चाहती है बेटी के साथ दरिंदगी होते,,,, और ,,,, और जब एक वकील उस दरिंदे के लिए न्यायालय में खड़े होकर झूठ दलील देता है ,,,, और और वह दौलत के बूते जीत जाता है तो जिंदा ही नहीं रह जाती। इसलिए हमें दरिंदे का पक्ष लेने वाला बेटा नहीं चाहिए, नहीं चाहिए।
रमा -‌— शायद, तुम महानगर की घटना की बात लेकर बोल रही हो।
कमला —- दरिंदगी तो दरिंदगी होती है चाहे वह कही की क्यों न हो। व्यथा भी व्यथा होती है।
रमा —– तूने मेरी जुबान बंद कर दी है।
कमला —– मैं भगवान से बेटियों के दरिंदे के विरोध में लड़ने वाला पुत्र मांगूगी। और उसे अपने दूध की सौगंध दूँगी कि बेटा, जिंदगी में रोटियांँ कम भी पड़े तो क्या भूलकर भी पाले मत बदलना।
रमा – ईश्वर माँओ की व्यथा को समझे,और यह बात समझे सभी भी। ( लाइट ऑफ होता है )

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • वसुधैव कुटुंबकम् | Natak Vasudhaiva Kutumbakam

    पात्र परिचय : 1) राष्ट्रपति महोदया : उम्र 55 वर्ष। 2) मुख्यमंत्री : उम्र 45 वर्ष। 3) एजुकेशन मिनिस्टर : उम्र 42 वर्ष । 4) रामू ,कालू ,रीता, लीना : उम्र 25 से 30 वर्ष। 4) अंग्रेजी टीचर रॉक्सन उम्र 40 वर्ष । 5) हिंदी टीचर : मोहन कुमार – उम्र 45 वर्ष । 6)…

  • सनातन | नाटिका

    पात्र परिचय : पात्र परिचय : गुरुजी  उम्र 72 वर्ष । पंडित जी उम्र 50 वर्ष भंते जी उम्र 52 वर्ष। एंकर उम्र 28 वर्ष विद्यार्थी राहुल उम्र 26 वर्ष। विद्यार्थी रमेश चतुर्वेदी उम्र 28 वर्ष। विद्यार्थी सागर वर्मा उम्र 27 वर्ष। विद्यार्थी जितेंद्र चव्हाण (मराठी) उम्र 28 वर्ष। विद्यार्थी (रजनी डांगे) उम्र 26 वर्ष।…

  • टीन का चश्मा | लघु नाटिका

    टीन का चश्मा ( Laghu Natika ) ( पति कुर्सी पर बैठे किताब पढ़ रहे हैं , पत्नि चाय लेकर आती है , चाय रखकर साड़ी के पल्लू से पसीना पोंछते हुए कुर्सी पर बैठती है ) पति – ( किताब में नज़र गड़ाए चाय का कप उठाते हुए ) कितना लिया ? पत्नि –…

  • मूंछ का एक बाल | Natika Moonch ka Ek Baal

    पात्र परिचय :1) मंजू आयु 23 वर्ष।2) विदेश बाबू आयु 24 वर्ष।3) साहूकार”बा” ( बिजनेस पार्टनर ) आयु 35 वर्ष ।4) सुभाष राणा आयु 28 वर्ष ।5) मीना आयु 18 वर्ष। मंच व्यवस्था : अस्पताल। कुछ औरतें (राजपूतानी लहंगा चोली, चुनरी एकदम पतली व पारदर्शी) आदमी ( सफेद धोती , कुर्ता, पगड़ी पहने हुए) बैठे…

  • जी ले | नाटिका

    पात्र परिचय :1) समाज सुधारक कम बिजनेसमैन धर्म बिश्नोई जी उम्र 40 वर्ष2) एस.पी उम्र 35 वर्ष3) पुलिस कमिश्नर उम्र 50 वर्ष4) ओटा (अफ्रीकी विद्यार्थी ) उम्र 20 वर्ष5) जयंती (मणिपुरी विद्यार्थी) उम्र 20 वर्ष6) किशोरी( विलेज गर्ल) उम्र 21वर्ष7) सुशील (विद्यार्थी ) उम्र 21 वर्ष8) नव्या (वर्किंग गर्ल) उम्र 25 वर्ष9) मधु (वर्किंग बॉय)…

  • लक्ष्मण मूर्छा शक्ति बाण | lakshman murcha shakti baan

    लक्ष्मण मूर्छा शक्ति बाण ( lakshman murcha shakti baan ) आलेख   रावण का पुत्र मेघनाथ जिसमें इन्द्र तक को जीत लिया था। वह इंद्रजीत कहलाता था। उसकी पत्नी सुलोचना एक पतिव्रता नारी थी। सतीत्व के बल के कारण उसने तपस्या करके अनेक अमोध शक्तियां प्राप्त कर ली थी। रामादल में मेघनाथ युद्ध करने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *