भगत सिंह परघनाक्षरी

भगत सिंह पर घनाक्षरी

भरी तरुणाई मे वो, देश की लड़ाई मे वो,
फाँसी के फंदे मे झूले, पुण्यात्मा महान हैं।

वीर वो कहाते हैं जो, जां देश पे लुटाते हैं,
ऐसे ही प्यारे भगत, सिंह वो महान हैं।

भारत की शान हैं वो, हमारी आन वान हैं,
गाता गुणगान सारा, भारत महान है।

हैं शहीद वो कहाते, शीश हम हैं झुकाते,
बच्चों को सुनाते शौर्य, गाथाएँ महान हैं।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *