स्मृति गीत

स्मृति गीत

स्मृति गीत


हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्

बरगद-छाँह न रही शीश पर मन बेकल है।
फ़िक्र युगों की लेकिन निश्चित एक न पल है।
सहा न जाए वर्तमान आराध्य भविष्यत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्

रहे जान से प्यारे जो वे गए जान से।
रोक न पाए कलप रहे मद-मोह मान से।
क्षत-विक्षत युग-युग से जीवन बनता अक्षत्।
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्

ओम प्रकाश मिले न व्योम से है मति हैरां।
कहते हम आबाद हुए भू होती वीरां।
अभिधा चुप, लक्षणा मौन, दुर्गति नित व्यंजित
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्

बोया-काटा, चाह अचाहा, पाया-खोया।
मन न मानता अब न मिलोगे पाने रोया।
सोया समय गँवाया असमय लुंठित-कंपित
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्श
हरि ओम तत्सत्

समय यंत्र पा फिर से कल को कल जी पाएँ
निज-पर के जा पार साथ रहकर हर्षाएँ।
लाता निकट दूर करता क्यों नाते भगवत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्

थाती पाई जो समृद्ध कर हम सौंपेंगे।
मूल्यों का बिरवा निष्ठापूर्वक रोपेंगे।
स्नेहिल सुधियाँ समय न कर पाएगा मंदित
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्
हरि ओम तत्सत्

संजीव सलिल

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • जीना इसी का नाम है | Geet Jeena Isi ka Naam hai

    जीना इसी का नाम है ( Jeena isi ka naam hai )   मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए। खुशियों  की  बारिश  में, हमको  नहाना  है।   उर प्रेम भाव पले, आशाओं के दीप जगे। प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।   भाव उर में खिल उठे, सपने सुनहरे सजाना है।…

  • यह आग अभी

    यह आग अभी यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।यह आग अभी—- दीपक कोई कब बन पाया ,साथी…

  • मतदान करने जरूर जाना | Geet Matadan Karne Jarur Jana

    मतदान करने जरूर जाना ( Matadan Karne Jarur Jana )   चुनाव फिर से आ गया । अब करना न कोई बहाना चुनाव फिर से आ गया । सही व्यक्ति को पहले चुन लो । गुण सारे तुम उसके गुन लो । फिर उस पर मुहर लगाना । चुनाव फिर से आ गया । अधिकार…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • कौन है उस पार | Kaun hai Us Paar

    कौन है उस पार ( Kaun hai us paar )   मांझी थाम रे पतवार मांझी थाम रे पतवार। लहरें उठती मन रे भीतर कौन है उस पार। मांझी थाम जरा पतवार कल कल करती सरिता बहती भावों की रसधार। जीवन नैया पार लगा दे हमको जाना है उस पार। दिल की धड़कनें गीत गाए…

  • बहक जाने दो | Bahek Jane do

    बहक जाने दो ( Bahek jane do )   आखरी वक्त है अब मुझको, बहक जाने दो। ना खुद को रोको अपनी, महक को आने दो। ना ये गुनाह कोई, ख्वांहिशों की मंजिल है, शेर के दिल से दिल मिला लो, धडक जाने दो। आखिरी वक्त है… नजर मिली है खुदा से, लबों को मिलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *