ग्रहों का कुंभ

ग्रहों का कुंभ


नीलाभित नभ में लगा, कुंभ ग्रहों का मीत।
रूप राशि शशि को पुलक शुक्र निहारे रीत।।

दिनकर हँस स्वागत करे, उषा रश्मि शुभ स्नान।
सिंहासन आसीन गुरु, पा श्रद्धा-सम्मान।।

राई-नौन लिए शनि, नजर उतारे मौन।
बुध सतर्क हो खोजता, राहु-केतु हैं कौन?

मंगल थानेदार ने, दिया अमंगल रोक।
जन-गण जमघट सितारे, पूज रहे आलोक।।

हर्षल को शिकवा यही, कर न सका व्यापार।
नैपच्यून ने मान ली, कर विरोध निज हार।।

धरती धरती धैर्य दे, हर ग्रह को आशीष।
रक्षा करिए शारदा, चित्रगुप्त जग ईश।।

आप अपर्णा पधारीं, शिव गणपति के संग।
कार्तिकेय सौंदर्य लख, मोहित हुए अनंग।।

रमा रमा में मन रहा, हरि का वृंदा भूल।
लीन राधिका साधिका, निरख कान्ह-ब्रज धूल।।

नेह नर्मदा नहाए, गंगा थामे हाथ।।
सिंधु ब्रह्मपुत्रा जमुन, कावेरी के साथ।।

संजीव सलिल

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • पुष्प की अभिलाषा | Pushp par Kavita

    पुष्प की अभिलाषा ( Pushp ki abhilasha )    मै हूँ एक छोटा सा यह फूल, निकल आता पौधे पर फूल। पहले होता में बाग व बग़ीचे, आज लगाते घर गमले बग़ीचे।। मैं एक फूल अकेला हूँ ऐसा, खिलते तोड़ लिया मुझे जाता। वन माली मुझको पानी है देता, खाद और रखवाली भी करता।। कभी-कभी…

  • वर्तमान समय में बढ़ता फैशन

    वर्तमान समय में बढ़ता फैशन फैशन की दुनिया में हम खो गए,अपने आप को भूलकर हम दूसरों को देख गए।कपड़े, जूते, एक्सेसरीज़ की दौड़ में हम भाग गए,और अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण की अनदेखी कर गए। हमारे घरों में नए और आधुनिक सामान आए,लेकिन हमारे दिलों में पुराने और सच्चे मूल्यों की कमी आई।हमारे जीवन…

  • नरेन्द्र कुमार की कविताएं | Narendra Kumar Poetry

    जरूरी है यह बात जीवन में सफलता के लिए जरूरी है यह बात,कहना न पड़े किसी को अच्छा से करो यह कार्य। जब आपको प्रत्येक कार्य के लिए पड़े टोकना,सफलता आपसे कोसों दूर है यह बात तू समझना। नित्य क्रिया में भी जब नहीं है अनुशासन,पशु ही हो तुम जो ढ़कता तन खाता है राशन।…

  • सफर | Kavita Safar

    सफर ( Safar )   हंसाती भी है रुलाती भी है जिंदगी न जाने कितने मोड पर लाती है जिंदगी कटते जाता है सफर दिन रात की तरह मौसम के जैसे बदलती जाती है जिंदगी मिलते हैं अपने भी और पराये भी यहाँ सभी के साथ ही गुजरती जाती है जिंदगी बहते रहना है हमें…

  • सुलग रही है | Kavita Sulag Rahi Hai

    सुलग रही है ( Sulag Rahi Hai ) सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी । आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी ।। जगह जगह बारूद बिछी है ,जगह जगह हैं शोले ग़द्दारों को थमा दिये हैं,दुश्मन ने हथगोले लूटपाट क्या ख़ून खराबा, सब इनसे करवा कर भरता है वो अभिलाषा…

  • राह तेरी ओर

    राह तेरी ओर ढूंढ रहा हूँ अब भी वो रास्ता,जिससे तुम तक अपने शब्द पहुँचा सकूं।दिल में जो दर्द दबा रखा है,वो तुम्हारे सामने बता सकूं। कोई एक आशा की किरण मिल जाए,जिससे अपनी मोहब्बत तुम्हें जता सकूं।तेरी यादों के अंधेरे में जो खो गया हूँ,वहां से उजाले में फिर लौट आ सकूं। लौट आओ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *