Meri Maati mera Desh

आजादी के दीवानों का | Azadi ke Diwano ka

आजादी के दीवानों का

( Azadi ke Diwano ka )

आजादी के दीवानों का , आज देख लो मेला ।
एक हाथ में लिए तिरंगा , बढ़ता जाये ठेला ।।
आजादी के दीवानों का…

जिनके पैरो से चलकर कल , घर आजादी आई ।
याद करूँ उन वीर पुरुष को , जिसने हमें दिलाई ।।
वो भी भारत माँ के बेटे , अपने दादा भाई ।
पढ़ लूँ मैं इतिहास पुराना , कैसे दुख को झेला ।।
आजादी के दीवानों का…

क्यों सहना अन्याय किसी का , बनें आज फौलादी ।
डटकर करें सामना अब जो , दिखे आतंकवादी ।।
हम हैं वीर बहादुर बेटे , क्यों उनसे घबराना ।
कदम बढ़ाकर याद दिला दें , कैसे उसे धकेला ।।
आजादी के दीवानों का…

अभी अगर आ जाये दुश्मन , हाजिर जान हमारी ।
मुझको इन प्राणो से पहले , भारत माँ है प्यारी ।।
जिसकी रक्षा का अब सुन लो , है दायित्व हमारा ।
लेकिन धोखे में मत रहना , मैं हूँ यहाँ अकेला ।।
आजादी के दीवानों का …

आजादी के दीवानों का , आज देख लो मेला ।
एक हाथ में लिए तिरंगा , बढ़ता जाये ठेला ।।

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

खुमार सावन का | Ghazal Khumaar Sawan ka

Similar Posts

  • नयनों के तारे आजा | Naino ke Tare Aaja

    नयनों के तारे आजा ( Naino ke Tare Aaja )   नयनो के तारे आजा, बुढ़ापे के सहारे आजा। दूध का कर्ज चुकाने, बेटे फर्ज निभाने आजा। नयनो के तारे आजा खूब पढ़ाया तुमको, लाड लडाया तुमको। अंगुली पकड़कर, चलना सिखाया तुमको। तुतलाती बोली प्यारी, शीश झुकाने आजा। ताक रही आंखें रस्ता, झलक दिखाने आजा।…

  • नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

    नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा ( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga )    अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा। नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।   चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम। नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री…

  • रह गए काम अधूरे | Geet Rah Gaye Kaam Adhure

    रह गए काम अधूरे ( Rah Gaye Kaam Adhure )   जाने किस मुश्किल में खोए, सपने हुए ना पूरे। बीत गई उमरिया पल पल, रह गए काम अधूरे। रह गए काम अधूरे कालचक्र के दांव द्वंद, कभी चले कभी ठहरे। कभी टूटे किस्मत के ताले, लबों पर लगे पहरे। अपने रूठे राह चल दिए,…

  • स्वीकार नहीं | Sweekar Nahin

    स्वीकार नहीं ( Sweekar nahin )   सुमन सरीखी याद तुम्हारी, केवल यूँ हीं स्वीकार नहीं। इस एक धरोहर के सम्मुख ,जँचता कोई उपहार नहीं।। तेरे गीतों को गाने से ,यह हदय कमल खिल जाते हैं। तन्हाई की परछाईं में ,हम तुम दोनों मिल जाते हैं । बातें होती हैं नयनों से ,जब अधर-अधर सिल…

  • जब जठराग्नि बोलती है | Geet Jab Jatharagni Bolti hai

    जब जठराग्नि बोलती है (Jab jatharagni bolti hai ) धरने प्रदर्शन होती हड़तालें सारी कुर्सियां डोलती है टूट जाता है बांध सब्र का जब जठराग्नि बोलती है जन जन जब लाचार होता कोई नहीं सहारा होता भुखमरी का मारा होता सबने किया किनारा होता वर्षों तक ना बोल सके वो बात जुबानें बोलती है झूठे…

  • होगा कोई ऐसा पागल | Poem Hoga Koi Aisa Pagal

    होगा कोई ऐसा पागल ( Hoga Koi Aisa Pagal ) होगा कोई ऐसा पागल, जो तुमसे दिल लगायेगा। मोहब्बत तुमसे करके जो, बर्बादी अपनी करवायेगा।। होगा कोई ऐसा पागल—————-।। देख रहा हूँ मैं तुमको, साफ नहीं है दिल तेरा। मोहब्बत है तुमको दौलत से, महलों का है ख्वाब तेरा।। नहीं कोई खुशी हमको, देखकर तेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *