29 मार्च को सांय जांगिड अस्पताल परिसर में महान सम्राट अशोक जयंती पर कवि महेन्द्र कुमावत व्याखाता झाझड़ द्वारा रचित व राजस्थान साहित्य अकादमी से अनुदानित ‘‘बनूं भोर का मधुर गीत’’ पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डाॅ के डी यादव ने की। तथा मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका के उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष बाय सरपंच श्रीमती तारा पूनिया थी। मंच पर संजीवनी के अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड उपाध्यक्ष मेजर डीपी शर्मा सचिव डाॅ अनिल कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर चोबदार थे।

नवलगढ में प्रथम बार आयोजित महान सम्राट अशोक की जयंती पर डाॅ अनिल कुमार शर्मा ने अपने उदबोधन में विचार प्रस्तुत किये। डाॅ दयाशंकर जांगिड ने संजीवनी के माध्यम से नवलगढ में सुशासन की कल्पना के लिए यहां के राजनेताओं सरकारी अधिकारियों व जनता को भगवान राम के आदर्श जीवन व शासन से प्रेरणा लेकर नवलगढ में अच्छे शासन, महात्मा गांधी के स्वराज की कल्पना को साकार करने का आव्हान किया।

आपने कहा कि रामराज्य में समरसता सदभावना साप्प्रदायिक सौहार्द गरीब व कमजोर की सहायता कर्तव्य निष्ठता भ्रष्टाचार मुक्त, सभी के सुख व समृद्धि की कामना दीर्धायु व स्वस्थ बनने में सहयोग, दाम्पत्य जीवन मे प्रेम, माता पिता की सेवा, दानशीलता नीतिपूर्वक शासन बेरोजगारी को कम करना, सभी को संतुष्ट रहना तथा सकारात्मक सोच का विस्तार करना संजीवनी का उददेश्य है।

Madhoor Geet

कैलाश चोटिया ने अपने उदबोधन मे कहा कि हमारी नगरपालिका शहर के स्वच्छता सुंदरता के लिए हर संभव प्रयत्नशील रहेगी। योगेन्द्र मिश्रा ने कहा कि दस साल का मोदीजी का शासन सुशासन ही है। आपके शासन में लोग कर्तव्य निष्ठ हुए है महिलाओं का उत्थान हुआ है युवाओ में जागृति आई है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बहुत काम हुए है। पूरी दुनिया में हमारे देश की व्यवस्था का डंका बजा है। आपने कहा कि सम्राट अशोक ने उस समय बड़े बड़े विश्वविधालय खोलकर दुनिया में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की थी। अहिंसा का पाठ पढाया, समाज हित काम किये ।

आज हम इतने लंबे समय बाद भी याद करते है। युवाओं को उनके आदर्शो पर चलने की अपेक्षा की। तारा पूनिया ने कहा कि कलियुग में रामराज्य की स्थापना हम सभी मिलकर कर सकते है इस प्रयत्न के लिए संजीवनी व डाॅ जांगिड साधुवाद के पात्र है। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत सोनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एडवोकेट ओमप्रकाश मिंतर, दिनेश भगेरिया, महावीर चिरानिया विश्वनाथ जोशी राममोहन सेकसरिया प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड रामावतार सबलानिया दीपचंद पंवार कमल किशोर पंवार के के डीडवानिया सुहित पाडिया सीताराम घोडेला जनार्दन घोडेला शीशराम डूडी डाॅ मनीष डाॅ मीनाक्षी डाॅ शिखर चंद सुमन वर्मा इन्द्रा शर्मा सज्जन जोशी रिद्धकरण बासोतिया काशीनाथ मिश्रा टी एम त्रिपाठी जयसिंह शेखावत दिनेश शर्मा शोयब लंगा गोरधन मारवाल इंजी. हरेन्द्र त्यागी धर्मेन्द्र गढवाल विजय कुमार चेजारा संजय शर्मा जांगिड अस्पताल के स्टाफ व झाझड स्कूल के प्रधानाध्यापक सागरमल जी व स्टाफ सहित शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के बाद स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें :

‘शब्दाक्षर’ झुंझुनूं ने होली पर कविताओं की बहाई, फागुनिया बहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here