अनुपमा अनुश्री को “पत्रकारिता अलंकरण 2023 एवं एवं ” हिंदी भाषा रत्न मैथिलीशरण गुप्त सम्मान “

प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद के प्रबंधक सचिव कृष्ण कुमार कनक के द्वारा पंचम राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह 2023 हेतु प्रदान किए जाने वाले सम्मानों से सम्मानित होने वाली विभूतियांँ और सम्मान प्रदाताओं का विवरण घोषित किया गया जिसमें भोपाल से कवयित्री ,साहित्यकार, रेडियो- टीवी एंकर, समाजसेवी ,अध्यक्ष आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन एवं विश्व हिंदी संस्थान कनाडा चैप्टर मध्य प्रदेश ” अनुपमा अनुश्री ‘ को पंचम राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान हेतु चयनित किया गया। 25 राष्ट्रीय सम्मान घोषित किए गए, जिसमें अनुपमा अनुश्री को पत्रकारिता एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु “पत्रकारिता अलंकरण 2023” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान समारोह 10 से 11 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद नगर में संपन्न होगा।
पुरस्कार सम्मान राशि ,प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और उपहार आदि प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ लीलाधर मंडलोई ,गीतकार विवेक मिश्रा उपस्थित होंगे । ट्रस्ट के अध्यक्ष कवि श्री यशपाल सिंह एवं पद्मभूषण प्रोफेसर कपिल कपूर अध्यक्षता करेंगे।

इसी के साथ” ISMP इंटीग्रेटेड सोसाइटी ऑफ़ मीडिया प्रोफेशनल्स,लखनऊ द्वारा वर्ष 2022 हेतु समाज के स्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों के लिए राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है जिसमें अनुपमा अनुश्री को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु ” हिंदी भाषा रत्न मैथिली शरण गुप्त सम्मान” उनकी काव्य कृति” नव अर्श के पाँखी” के लिए दिया गया है। यह सम्मान महाराष्ट्र के सांगली में वर्ष 2024 में दिया जाएगा।

हाल ही में उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे द्वारा “नारी सम्मान 2023 ” से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें :-

दिनकर समर्पित अंतरराष्ट्रीय काव्यांजलि

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *