भारत गौरव काव्य श्री सम्मान” से सम्मानित हुएं अराॅंई के सैनिक कवि उदय

चार वर्ष पहले ही अपनें देहदान की घोषणा कर चुके सैनिक कवि गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान के गाॅंव अराॅंई के निवासी है जिन्होंने देश सेवा के साथ- साथ मातृभाषा हिन्दी में अनेंक रचनाएं रचकर हिन्दी में महारत हासिल किया है।

आप एक कृषक, सामान्य परिवार से होकर अपनी अथक मेहनत, लगन से साहित्य के क्षेत्र में रोज नई नई ऊंचाइयों को छू रहें है। सैनिक कवि के नाम से प्रसिद्ध गणपत लाल उदय ने सैकड़ों क्षेत्रिय, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान ना केवल अपनें नाम किए बल्कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्डरिकॉर्ड तक में भी अपना नाम शामिल कराने में कामयाब रहे है।

सैनिक कवि उदय ने खुशियां बहुत कम मुसीबतें, मुश्किलें और दुःख बहुत ज्यादा देखें है यहां तक कि इस साहित्यिक यात्रा में इनके परिवार एवं सोशल मीडिया दोस्तों के अलावा कई साहित्यिक ग्रुपों, पटलों एवम पुस्तक प्रकाशकों का सहयोग रहा है।

‌प्रकाशको ने इनकी रचनाओं का प्रकाशन करके देश-विदेश तक पहुंचाया है। “उदय” अब तक 400 से ज्यादा साहित्यिक सम्मानों से नवाजे जा चुके है साथ- साथ 400 पुस्तकों में अपनी रचनाएं प्रकाशित करवा चुके है।


आज फिर एक बार विश्व जन चेतना ट्रस्ट भारत के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर आयोजित भव्य विमोचन पुस्तक “भारत गौरव गाथा” काव्य संग्रह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भारत गौरव काव्य श्री सम्मान द्वारा सम्मानित हुए है।

इस पुस्तक में देश-प्रदेश के चुनिंदा रचनाकारों, साहित्यकारों की सर्वश्रेष्ठ एक-एक रचना प्रकाशित है इसमें 234 रचनाकारों की देशभक्ति रचनाएं प्रकाशित है जिसका प्रकाशन विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत द्वारा किया गया है।

जो आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राष्ट्र-प्रेम से ओत-प्रोत है भारत सरकार से मान्यता प्राप्त यह पुस्तक वैभव प्रकाशन रायपुर छत्तीसगढ़ से प्रकाशित हुआ है जिसका ISBN 978-93-95832-21-2 है जिसका संपादन दिलीप कुमार पाठक “सरस” ने किया है।

इस पुस्तक में सहभागिता करनें वाले सभी साहित्यकारों को “विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत” द्वारा
भारत गौरव काव्य श्री सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया है। पुस्तक सम्पादक और संस्थापक विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत दिलीप कुमार पाठक “सरस” एवं ओम प्रकाश फुलारा “प्रफुल्ल” राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने सैनिक कवि उदय को यह पुस्तक और भारत गौरव काव्य श्री सम्मान भेट कर अनन्त शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें :-

सम्मानित हुए सैनिक कवि उदय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here