प्रीत बनी अहिल्या | Preet Bani Ahilya

प्रीत बनी अहिल्या

( Preet Bani Ahilya )

 

अगर दिल गोकुल है मेरा ,तो धड़कन बरसाना है।
दिल है यहां धड़कन है वहां ,फिर भी एक तराना है। ‌
सांसों की लहरों में हलचल ,होती तेरे आने से।
जग की सीमांतों को लांघ के ,प्रेम नगर बसाना है।।

अगर दिल गोकुल है मेरा, तो धड़कन बरसाना है।

ना समझूं मैं तेरी कहीं ,गीता और कोई श्लोकों को।
छूं के आएं जो तुझको, कैद करूं उन झोंकों को।।
अपने प्रेम की खातिर मैंने ,छोड़ी दुनियां सारी है।
अपने मिलन के बीच में देखो, कालिया रूपी जमाना है।।

अगर दिल गोकुल है मेरा, तो धड़कन बरसाना है।

बाली उमरिया तड़प रही है, कुंदन सी ये दमक रही है।
हर ऋतु लगे मोहे नशीली, बगिया तन की महक रही है।।
मौसम की जादू टोना भी, मोहे ना भरमाते अब।
तेरी खातिर धरा पे आई, बस इतना समझना है।।

अगर दिल गोकुल है मेरा, तो धड़कन बरसाना है।

ना मैं खेलूं होली तुम बिन, दीप जलाऊं ना देहरी पे।
कब आओगे बोलो तुम नैन थके अब शबरी के।।
बन गई” प्रीत” अहिल्या है हौले से आकर छूं जाओ।
करके तुझ में समर्पण अब, जन्मों की प्यास बुझाना है।।

अगर दिल गोकुल है मेरा, तो धड़कन बरसाना है।
दिल है यहां धड़कन है वहां फिर भी एक तराना है।।

Dr. Priyanka Soni

डॉ. प्रियंका सोनी “प्रीत”

जलगांव

यह भी पढ़ें :-

कभी तुम भी | Kavita Kabhi Tum Bhi

Similar Posts

  • गीत लिखे हैं मैंने मन के | Geet Likha Hai Maine

    गीत लिखे हैं मैंने मन के ( Geet likha hai maine man ke )   गीत लिखे हैं मैंने मन के, भावों के सुंदर उपवन के। जहां खिले हैं पुष्प हजारों, महकते हैं वन चंदन के। गीत लिखे हैं मैंने मन के कलमकार वाणी साधक, शब्द सुरीले मोती चुनता। ओज बने हुंकार लेखनी, देशभक्ति के…

  • करो वही जो मन को भाए | Geet Karo Wahi jo Man ko Bhaye

    करो वही जो मन को भाए ( Karo wahi jo man ko bhaye )   करो वही जो मन को भाए, घर में सुख शांति लाए। प्रेम की पावन सरिता बहाएं, चेहरों पे रौनक लाए। करो वही जो मन को भाए सत्य सादगी संस्कारों में, मेहनत का पथ अपनाओ। परोपकार दान पुण्य का, भाव संस्कारों…

  • सच मानो उस पल | Sach Maano uss Pal

    सच मानो उस पल ( Sach maano uss pal )    सच मानो उस पल आँखों में, केवल चित्र हमारा होगा । प्रेम कथाओं के पृष्ठों को, तुमने जहाँ निहारा होगा ।। कभी याद तो करके देखो ,भूले बिसरे चौराहों को । कान लगा कर सुनो कभी तुम ,अपने अंतर की चाहों को । कभी…

  • कितना खूबसूरत शब्द है माँ

     माँ कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनकर बढ़ जाती है चेहरे की चमक सीने से बहने लगती है गंगा जमुना की धारा दिल की टहनी पर फूटने लगती हैं फूलों की कोंपलें कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनते ही कानों में बजने लगती हैं घण्टियाँ पैरों में आ जाती है अजब-सी शक्ति बाहें…

  • सावन में | Geet Sawan Mein

    सावन में ( Sawan Mein ) मधुर मिलन का ये महीना। कहते जिसे सावन का महीना। प्रीत प्यार का ये महीना, कहते जिसे सावन का महीना। नई नबेली दुल्हन को भी, प्रीत बढ़ाता ये महीना।। ख्वाबों में डूबी रहती है, दिन-रात सताती याद उन्हें। रिमझिम वारिश जब भी होती, दिलमें उठती अनेक तरंगे। पिया मिलन…

  • बेटा कब आएगा तू | Beta Kab Aayega

    बेटा कब आएगा तू ( Beta kab aayega too )    घर की चौखट तुझे पुकारे, पूछ रही तुमको दीवारें। आंगन सारा चिल्लाता है, कहां गए हैं नैनो के तारे। लौट आओ लाठी के सहारे मुरझाई आंखें ढूंढ रही, निज कलेजे के टुकड़े प्यारे। हाथों से पाला जिनको, सब कुछ जिनपे हमने वारे। बेटा कब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *