कवि रमाकांत सोनी कवि प्रदीप सम्मान से सम्मानित

देश की विभिन्न चर्चित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर काव्यश्री, काव्य मनीषी, काव्य साधक, श्रेष्ठ रचनाकार, साहित्य सुधांशु सम्मान से सम्मानित होने वाले कवि साहित्यकार रमाकांत सोनी का मुंबई की साहित्यिक संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी मेरा देश विषय पर आधारित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन करने पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही व पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर कवि प्रदीप सम्मान से सम्मानित किया है।

कवि रमाकांत सोनी देश विदेश के अनेक साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। रमाकांत सोनी के दो काव्य संग्रह सुनहरा सफर तथा काव्य के स्वर्णिम अक्षर प्रकाशित हो चुके हैं। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं।

नगर की साहित्यिक संस्थाओं व साहित्यकार कवियों ने कवि रमाकांत सोनी को बधाई प्रेषित की। कवि सोनी की रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है मंचों के साथ-साथ ऑनलाइन लाइव काव्य पाठ ऑनलाइन कविता प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाते रहे है।

आनंद कला मंच एवं शोध संस्थान भिवानी ने इनको काव्य रत्न से सम्मानित किया है। साहित्य संगम संस्थान राजस्थान इकाई ने काव्य सुधांशु सम्मान से, मातृका विवेक साहित्यिक मंच दिल्ली ने मातृका शिरोमणि सम्मान तथा काव्य कॉर्नर मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन काव्यपाठ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वाह वाह क्या बात है मंच से काव्य रत्न से सम्मानित किया गया है। द साहित्य वेबसाइट पर कवि की रचनाओं को पढ़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें :-

अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम” की तृतीय स्थापना वार्षिकी पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *