साहित्यकारों ने कहा अलविदा 2022

साहित्यकारों ने कहा अलविदा 2022

छिंदवाड़ा – साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल की इकाई पाठक मंच (बुक क्लब) छिंदवाड़ा द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर राय भवन, दुर्गा चौक, छिंदवाड़ा में अलविदा -2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कौशल किशोर श्रीवास्तव ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिर परिचित कवि अवधेश तिवारी थे ।

देर शाम तक चले इस कार्यक्रम का संचालन हास्य व्यंग कवि रत्नाकर ने किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ कविता भार्गव द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना से हुआ ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर कौशल किशोर श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, कविता भार्गव, ऋषभ स्थापक, विशाल शुक्ल, प्रत्युष जैन, शशांक पारसे, शशांक दुबे, अनिल ताम्रकार, रामलाल सराठे, दीपक गौर, श्रीमती अनु कामोने, हरिओम महोरे, मुबीन जामिन, हरनीत कौर ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाओं से सुधी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया ! कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की सफलता पर कार्यक्रम के संयोजक राम राय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया!

यह भी पढ़ें :-

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच सन्दर्श के बैनर तले साहित्य संगोष्ठी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *