शिवम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण संस्था ने काव्यगोष्ठी का आयोजन किया

शिवम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण संस्था ने काव्यगोष्ठी एवम् सम्मान समारोह का आयोजनकिया

शिवम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण संस्था ने काव्यगोष्ठी एवम् सम्मान समारोह का आयोजन प्रभात नगर में उस्ताद शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में किया।इस अवसर कर मुख्यातिथि राजेश गौड़ व विशिष्ठ अतिथि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर रहे। संचालन ग़ज़लराज ने किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शायर ख़याल खन्ना ,एस के कपूर ,दीपक मुखर्जी तथा अनुराग वाजपेयी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने शायर विनय साग़र जायसवाल व लेखिका निरुपमा अग्रवाल को अपनी संस्था का संरक्षक मनोनीत किया।

कविगोष्ठी में इनके सब के अतिरिक्त आनंद गौतम ,हिमांशु श्रोतिए निष्पक्ष ,सुभाष राहत बरेलवी ,एड .उपमेंद्र सक्सेना ,प्रकाश निर्मल ,रामकुमार अफ़रोज़ ,उमेश त्रिगुणायत अद्भुत ,रामधनी निर्मल आदि कवियों ने अपनी विभिन्न रसो की कविताओं से अपनी अपनी शैली में रंग भरे।अंत में आयोजक डॉ राजेश शर्मा ककरेली ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रस्तुति-संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या।

यह भी पढ़ें :-

सुबोध कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में मार्तण्ड कवि सम्मेलन सम्पन्न‌

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *