Rajendra kumar pandey poetry

एक अनजाना फरिश्ता | Rajendra kumar pandey poetry

एक अनजाना फरिश्ता

( Ek anjan farishta )

 

 

जिंदगी के किसी मोड़ में जब खुद को तराशने जी जरूरत हुई
अनजाने राहों में अचानक ही एक अजनबी से मुलाकात हुई

 

 

वो अपनापन का पहला एहसास आज फिर महसूस हुई
और वो अजनबी अपना जाना पहचाना जरूरत बन गई

 

 

कभी तन्हा का साथ था कभी कल्पना की दुनिया साकार हुई
वो अजनबी वो अनजाना रिश्ता खास अजीज बन गई

 

 

वो अजनबी जीवन के राह में अनजाना फरिश्ता बन गया
मेरे हर अनकहे, अनजाने लब्जों को समझने लग गया

 

 

हर दुःख हर सुख हर विपत्ति का सशक्त हमदर्द बन गया
जीवन की अस्मिता का रक्षक बिखरते रिश्ते को संवारने लग गया

 

 

गम के बहते हुए आंखों के अश्कों को शबनम की बूंदे बना गया
आसमानी फरिश्तों के बारे में मैंने किताबों में पढा था

 

 

जिंदगी के किसी मोड़ पे उस जमीनी फरिश्ते से मुलाकात हो गया
मेरा दिल उसके मनमोहक छवि के आईने में कैद हो गया

 

 

पता नही चला वो अनजाना फरिश्ता कब अपना बन गया
ये कविता समर्पित है उस हमदर्द हमराज फरिश्ते पंकज को

 

?

मन की बातें

कवि : राजेन्द्र कुमार पाण्डेय   “ राज

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
बागबाहरा, जिला-महासमुन्द ( छत्तीसगढ़ )
पिनकोड-496499

यह भी पढ़ें :-

ये दिल कहीं लगता नहीं बिन आपके | Romantic Poetry in Hindi

 

Similar Posts

  • जामुनी रंग | Jamuni Rang par Kavita

    जामुनी रंग ( Jamuni rang )    निडरता वफादारी का रंग जामुनी भाता है। ताजगी तरूणाई को सुंदरता से सजाता है। हदय रोगों में गुणकारी धड़कने गुण गाती है। कैंसर भी कम हो जाता नई जवानी आती है। आलू बुखारा जामुन का सोच समझ सेवन करें। मधुमेह शमन करें जामुनी काया कंचन सी बने। दूरदर्शी…

  • राम का गलत वनवास हुआ | Kavita Ram ka Vanvas

    राम का गलत वनवास हुआ ( Ram ka Galat Vanvas Hua )   हमें कुछ ऐसा एहसास हुआ राम का गलत वनवास हुआ। भरत तो थे नहीं अपने घर में और भी माँए थी उस नगर में। सबकी बनी भी सहमति होती नहीं किसी की कोई क्षति होती। विमाता का स्वार्थ खास हुआ राम का…

  • अपना भारत फिर महान हो जाता

    अपना भारत फिर महान हो जाता ********   ऊंची मीनारों में रहने वालों जरा रहकर इक व्रत देख लेते एहसास हो है जाता  भूख होती है क्या? मजलूम मजदूरों का निवाला  छीन कर खाने वालों, एहसास हो है जाता भूख से बिलखते बच्चों की भूख होती  है क्या? इन बच्चों में जो देख लेते  अपना…

  • कृष्ण अवतारी | Krishna Avtari

    कृष्ण अवतारी ( Krishna avtari )    कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि प्यारी विष्णु बने कृष्ण रूप अवतारी वासुदेव देवकी सुत वो कहलाए बाबा नंद यशोदा घर बचपन पाए नटखट श्याम हुए गोवर्धन गिरिधारी दधी माखन की किए लीला प्यारी आगे आगे भाग रहे देखो कृष्ण मुरारी पीछे पीछे भागे मात यशोदा बेचारी ग्वाल बाल संग…

  • प्रकृति की सीख | Poem prakriti ki seekh

    प्रकृति की सीख ( Prakriti ki seekh )   बदलना प्रकृति की फितरत फिर क्यों इंसान हिस्सेदार हैं। प्रकृति के बदलने में कहीं ना कहीं इंसान भी बराबर जिम्मेदार हैं।   जैसे तप और छाया देना प्रकृति का काम हैं। वैसे ही कभी खुशी कभी गम, जिंदगी का नाम हैं।   कभी कबार पूछता, आसमां…

  • ताजमहल | Kavita Taj Mahal

    ताजमहल ( Taj Mahal ) बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया। शाहजहां बादशाह ने दुनिया को प्रेम दिखाया।   आगरा में आकर देखो संगमरमर का महल। कलाकृतियां बेमिसाल प्रसिद्ध हो गया शहर।   प्रेम का प्रतीक हो गया सुंदर सा ताजमहल। पर्यटक स्थल बना जवां दिलों का कौतूहल।   सुंदर से नजारे सारे महकती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *