Jimmedari kavita

जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

जिम्मेदारी

( Jimmedari )

 

रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं
जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं

 

घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं
अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं

 

मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी
तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी

 

सीमा पर सजग प्रहरी भी सीना तान निभाता है
आन तिरंगा की खातिर वो अपना लहू बहाता है

 

एक पिता संतान को शिक्षा भली दिलाता है
शिक्षा संस्कार देकर सारी जिम्मेदारी निभाता है

 

अपनी जिम्मेदारी सदा स्नेह दुलार कर करती है
प्रथम गुरु माता जो औलाद में संस्कार भरती है

 

भाई अपनी जिम्मेदारी बहना को बतलाता है
संकट में रक्षा करूंगा वचन दे राखी बंधवाता है

 

गृहस्थी का रथ भी दो पहियों पर चलता है
सुखी वो घर होता जहां प्रेम भाव ही पलता है

 

सात फेरों में वचन दे जो जिम्मेदारी मानता है
वह घर स्वर्ग से सुंदर है सारा जहां जानता है

 

नारी भी जिम्मेदारी खुद सुंदरता से निभाती है
सभ्यता संस्कार संजो राष्ट्र संस्कृति दर्शाती है

 

समाज का हर बाशिंदा जनता जिम्मेदारी जानो
अपना देश है अपना राष्ट्र जीवन मूल्य पहचानो
   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/suhag-kavita/

Similar Posts

  • होली पर्व | Holi Parv

    होली पर्व ( Holi Parv )  ( 2 ) होली पर्व धर्म से निष्काम बनती आत्मा । होली पर्व पर धर्म से पल – पल होती विकसित आत्मा । होली पर्व पर धर्म से मन में समता सरसाये । होली पर्व पर धर्म से शुद्ध भावों के फूल खिले । होली पर्व पर धर्म से…

  • परमपिता ब्रह्मदेव | Brahma ji par kavita

    परमपिता ब्रह्मदेव ( Param Pita Brahma Dev )    सनातन धर्म के अनुसार आप है सृजन के देव, तीनों प्रमुख देवताओं में आप एक है ब्रह्मदेव। वेदव्यास द्वारा लिखें पुराण में है आपका लेख, चतुर्भुज और चतुर्मखी भगवान आप ब्रह्मदेव।।   यू तों आपका ब्रह्मदेव जग में ढ़ेर सारा है नाम, सृष्टि-की रचना करनें का…

  • धोखा | Dhokha kavita

    धोखा ( Dhokha )   दे गये धोखा मुझे वो, बीच राह में छोड़कर। प्रीत का रस्ता दिखा, चले गए मुंह मोड़कर।   महकती वादियां सारी, फूल भी सारे शर्माने लगे। उनकी बेरुखी को हमें, अक्सर यूं बतलाने लगे।   मन में उठती लहरें सारी, अब हो चली उदास सी। कल तक वो बातें मीठी,…

  • Hindi Poetry | Hindi Kavita | Hindi Poem -विष प्याला

    विष प्याला ( Vish Pyala )   क्रूर हृदय से अपनों ने, जीवन भर  दी  विष प्यालों में। जबतक आग को हवा दी तबतक,शेर जला अंगारों में। कोमल मन के भाव  सभी, धूँ  धूँकर तबतक  जले मेरे, जबतब प्रेम हृदय से जलकर,मिट ना गया मन भावों से।   ** नगमस्तक भी रहा तभी तक, जबतक…

  • Vriksh Ki Peeda | वृक्ष की पीड़ा

    वृक्ष की पीड़ा ( Vriksh Ki Peeda )    काटकर मुझे सुखाकर धूप में लकड़ी से मेरे बनाते हैं सिंहासन वार्निश से पोतकर चमकाते हैं वोट देकर लोग उन्हें बिठाते हैं वो बैठ कुर्सी पर अपनी किस्मत चमकाते हैं, बघारते हैं शोखी, इठलाते हैं; हर सच्चाई को झुठलाते हैं। मोह बड़ा उन्हें कुर्सी का नहीं…

  • त्रेता सम अहसास | Treta Sum Ehsaas

    त्रेता सम अहसास ( Treta sum ehsaas )    कलयुग में हो रहा,त्रेता सम अहसास हिंद रज रज अति हुलसित, निहार राम मंदिर निर्माण । कल्पना भव्य साकार रूप, जनमानस स्पर्श पथ निर्वाण । बाईस जनवरी दो हजार चौबीस, सर्वत्र रामलला प्राण प्रतिष्ठा उजास । कलयुग में हो रहा त्रेता सम अहसास ।। जय श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *