Paawan tirth dham lohargal

पावन तीर्थ धाम लोहार्गल | Kavita

पावन तीर्थ धाम लोहार्गल

( Paawan tirth dham lohargal )

 

 

सुरम्य वादियों बीच में बसा लोहार्गल तीर्थ धाम

अरावली पर्वतमालाये बहता सूर्यकुंड अविराम

 

शेखावाटी का हरिद्वार जन मन जगाता है विश्वास

श्रावण में सब कावड़ लाते शिव पूजे जाते खास

 

सूर्य मंदिर संग पुरातन पांचो पांडव मंदिर जहां

अस्त्र-शस्त्र विसर्जित किये महाभारत काल वहां

 

हरी भरी हरियाली से मनमोहक भावन नजारा

पर्वतों की मोहक छटा तीर्थ स्थल पावन सारा

 

श्रावण मास मेला लगता परिक्रमा चोबीस कोस

धर्म ध्वजा लहराए हर हर महादेव का जयघोष

 

साधु-संत अघोरी तपे अखाड़ा आश्रम चहुंओर

नदियों झरनों का कल-कल मधुर सुहानी भोर

 

कोट बांध शाकंभरी नागकुंड किरोड़ी नीमड़ी घाटी

टपकेश्वर महादेव बिराजते शोभावती पावन माटी

 

हर हर महादेव स्वर गूंजे लोहार्गल की घाटी में

आस्था श्रद्धा विश्वास भरा पावन तीर्थ माटी में

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आजादी के तराने | Azadi ke tarane kavita

Similar Posts

  • बोझ स्वाभिमान का | Bojh Swabhiman ka

    बोझ स्वाभिमान का ( Bojh swabhiman ka )   भर लिए भंडार ज्ञान का सर पर लादे बोझ स्वाभिमान का दब गई बेचारी विनम्रता संशय हर बात पर अपमान का बढ़ गई अकड़ दंभ से मिलने का मन बहुत कम से आंकने लगे कीमत और की बढ़ी औकात खुद की सबसे अदब, लिहाज सब छोटे…

  • नॉन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस | Influenza par kavita

    नॉन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस ( Non human influenza virus )    अब धीरे धीरे आ रहा है यह ऐसा जानलेवा रोग, कोरोना जैसी बीमारी है ये सतर्क रहें सब लोग। नाॅन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस है जिसका नाम, बड़े बड़े डाॅक्टर्स जिसके लिए कर रहें है प्रयोग।। कर्नाटक और हरियाणा में इसके मिले है मरीज़, गंभीर…

  • थिरकती है दुनिया | Thirakti hai Duniya

    थिरकती है दुनिया ( Thirakti hai duniya )   थिरकती है दुनिया, युवाओं की तान पर राष्ट्र धरा अनंत आह्लाद, यथार्थ रूप स्वप्न माला । नैराश्य नित ओझल पथ, हर कदम दर्शित उजाला । उत्साह उमंग उर सागर , सतत श्रम लक्ष्य ध्यान कर । थिरकती है दुनिया,युवाओं की तान पर ।। सकारात्मक सोच विचार,…

  • आग | Kavita Aag

    आग ( Aag ) आग में हि आग नहीं होती पानी में भि होता है दावानल धातुयें भी बहती हैं जमीं मे धारा की तरह आसमान से भी बरसती है आग धूप बनकर आग का होना भी जरूरी है हिम्मत, हौसला, जुनून के लिए बिना ऊर्जा के शक्ति मिलती नही बिना आग के ज्योत जलती…

  • कुल्हड़ | Kulhar

    कुल्हड़ प्यारे कुल्हड़ बनते प्यारी मिट्टी सेतिलक करते सब प्यारी मिट्टी सेकुम्हार बनाए प्यारे होते कुल्हड़जब देखें सब मन भाए कुल्हड़ चाय के कुल्हड़ सबको होते प्यारेयार दोस्त सब मिलकर पीते सारेकुल्हड़ की चाय सबको होती प्यारीखुश होकर चाय पीएं जनता सारी कुल्हड़ शुद्धता के सदा ही होते प्रतीकबनाएं कुम्हार कुल्हड़ मिट्टी करके बारीककुल्हड़ सबके…

  • कहां तक | Kahan Tak

    कहां तक ( Kahan Tak )   सिमटते गए भाव मन के घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें जगमगाती रहीं चौखटे, मगर आंगन घर के सिसकते रहे बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही खामोश बच्चे भी सुबगते रहे खत्म हुए दालान, चौबारे सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *