Azadi ke tarane kavita

आजादी के तराने | Azadi ke tarane kavita

आजादी के तराने

( Azadi ke tarane )

 

 

क्रांतिकाल में लड़ी वीरों ने आजादी की लड़ाई थी

भारत माता के चरणों में प्राणों की भेंट चढ़ाई थी

 

हंसते-हंसते झूल गये फांसी के फंदे चूमे थे

आजादी के परवाने बस देश प्रेम को झूमे थे

 

रणभूमि में कूद पड़े रणवीर जौहर दिखलाने को

रण योद्धा महासमर में बैरी के छक्के छुड़ाने को

 

भारत मां के जयकारे जब गूंज उठे थे व्योम से

वंदे मातरम वंदे मातरम वीर गा रहे थे भौम से

 

वीरों की कुर्बानी से अपना वतन आजाद हुआ

खुशहाल ये चमन हमारा देश मेरा आबाद हुआ

 

आओ सब गणतंत्र मनाएं हम गीत वतन के गाए

आजादी के दीवानों को हम शत-शत शीश नवाएं

 

याद करें उनकी कुर्बानी वतन पे लूटा गए जान

कर गए आजाद वतन को अपना प्यारा हिंदुस्तान

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गणतंत्र दिवस हमारा | Ganatantra divas kavita

Similar Posts

  • महाबली पराक्रमी रावण | Raavan par kavita

    महाबली पराक्रमी रावण ( Mahaabali Parakrami Raavan )   दसो दिशा में देवलोक तक दशानन करता राज। स्वर्ण नगरी सोने की लंका लंकेश रावण महाराज।   महा पराक्रमी बलशाली योद्धा गुणी पंडित वो सुरज्ञान। कला कौशल सिद्धियां पाकर हुआ शक्ति का अभिमान।   इंद्रजीत अतुलित बल योद्धा रावण सुवन सुकुमार। भ्राता कुंभकरण बलशाली वैभवशाली भरा…

  • हिन्दी हमारी मां | Hindi Hamari Maa

    हिन्दी हमारी मां ( Hindi tumhari maa )    हिन्दी हमारी मातृभाषा गर्व है मुझे, दिल को छू लेने वाली भाषा गर्व है मुझे। 14 सितम्बर का दिन हमेशा रहेगा याद, इस खास दिन के मौके पर गर्व है मुझे। हिन्दी को जैसे लिखे वैसे पढ़ें है यह खास, आम जनमानस की भाषा पर गर्व…

  • पत्नी गई मायके | Patni gai mayke

    पत्नी गई मायके ( Patni gai mayke )   पत्नी गई मायके ,बेटवा बिटिया लईके छोड़ के पति को, ताला कूंजी दईके ।।   दस दिन पहले से, कर रही थी तैयारी लड़िकन के कपड़ा चाहे, हमें चाहे सारी।।   रुपया चाहे हमके, खर्चा बा अबकी भारी टूटा बा पायल कुछ और करब खरीदारी।।  …

  • व्हाट्सएप का संसार | WhatsApp par kavita

    व्हाट्सएप का संसार  ( WhatsApp ka sansar )    आज मैं व्हाट्सएप की गलियों में घूम आया , फिर सोचा मैंने वहां क्यों समय गवाया। मैसज देखकर जब अपने अंदाज से मोबाइल में कुछ समूह को मैंने फुलफिल भरा भरा सा पाया, कुछ समूह का आनंद लिया,बाते करके मैंने बहा कुछ में जाकर टांग अड़ाया,उत्तर…

  • जवाबदारी | Javabdari

    जवाबदारी ( Javabdari )    बूंद, बूंद से बन जाती है नदी और सागर से महासागर तक भी हस्ती कोई भी हो ,छोटी नही होती बूंद मे समाया रहता है महासागर भी… एक ध्रुव तारा ही बदल देता है पंचांग को एक इंद्र धनुष ही करा देता है पहचान रंगों का एक ,कभी भी एक…

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *