नुक्कड़ वाली चाय | Kavita nukkad wali chai

नुक्कड़ वाली चाय

( Nukkad wali chai )

 

तरोताजा सी भावन लगती नुक्कड़ वाली चाय
हर्ष और आनंद लाती मधुर नुक्कड़ वाली चाय

 

बड़े-बड़े गुलछर्रे चलते वादों की हो भरमार यहां
सारी दुनिया के समाचार दे जाते अखबार यहां

 

किस नेता की क्या खूबी है कौन पटखनी खाएगा
क्या चुनावी रंग होगा अब कौन सरकार बनाएगा

 

सारे ठेकेदारों का जहां लगता देखा पूरा ही रेला है
चाय की चुस्कीओं में चलता खूब जमघट मेला है

 

सबका मन लगा रहता नुक्कड़ की हैलो हाय में
आपस में सुख-दुख बांटते नुक्कड़ वाली चाय में

 

बड़े प्रेम से साथ बैठते कुछ हथकंडे भी लाते हैं
बड़े-बड़े मामले भी चतुराई से ठंडे पड़ जाते हैं

 

नुक्कड़ वाली चाय पी कितने विधायक हो गए
कल तक हमारे थे सत्ता के गलियारों में खो गए

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मर्यादा पुरुषोत्तम राम | Kavita Maryada Purushottam Ram

Similar Posts

  • दरिद्रता | Daridrata

    दरिद्रता ( Daridrata )   सुबह सबेरे तड़तड़ाहट की आवाज कानों में पड़ते ही नीद टूटी,मैं जाग पड़ा, देखा कि लोग सूप पीट पीट कर दरिद्र” भगा रहे थे घर के कोने-कोने से आंगन बाग बगीचे से, मैं समझ न पाया दरिद्र कहां है? कौन है? भागा या नहीं! दरिद्र मनुष्य खुद अपने कर्म से…

  • हंसते खिलते फूल | जलहरण घनाक्षरी

    हंसते खिलते फूल ( Hanste khilte phool )   हंसते खिलते फूल, कितने प्यारे लगते। हंसते गाते बच्चे भी, चांद सितारे लगते।   मुस्कानों के मोती देखो, खिले फूल गुलाब सा। खुशियां बरसे यहां, चमन प्यारे लगते।   मोहक महक प्यारी, मन में उमंग जागे। खिलते फूल दिलों के, सबसे न्यारे लगते।   सद्भाव प्रेम…

  • मत करना अभिमान | Kavita

    मत करना अभिमान ( Mat karna abhiman )   माटी  का  ये  पुतला  तेरा,दो दिन का मेहमान। न जाने कब क्या हो जाए,मत करना अभिमान।।   सुंदर काया देख लुभाया , मोह माया में जकड़ गया।। अन्न धन के भंडार भरे जब, देख ठाठ को अकड़ गया। बिना  काम  ही  झगड़  गया,  सोच  समझ  नादान।।…

  • गंगा की पावन धरती | Ganga ki Pawan Dharti

    गंगा की पावन धरती ( Ganga ki Pawan Dharti )   गंगा की पावन धरती को , हम-सब स्वर्ग बनाएंगे! भ्रष्टाचार मिटाकर जगसे , रामराज्य अब लाएंगे !! दीन-दुखी ना कोई होगा, स्वस्थ सुखी होंगे प्यारे ! दैहिक दैविक संतापों से , बच जाएंगे हम सारे !! देखेगी दुनियाँ सारी जब , परचम अपना फहराएंगे…

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • एडोल्फ हिटलर | Adolf Hitler

    एडोल्फ हिटलर ( Adolf Hitler ) प्रेम की प्यास में व्याकुल एक नवयुवक ऑस्ट्रिया की गलियों में घूमा करता। काश कोई तरुणी उसके दर्द को समझ पाती और करती प्रेम तो वह महान खून का प्यासा ना बनता तानाशाह। प्रेम की व्याकुलता लाती विछिप्तता उसी व्याकुलता में एक दिन अपनी प्रेयसी की याद को सीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *