Shri ram ji ki kavita

राम | Shri ram ji ki kavita

राम

( Ram )

 

१.

रघुपति राघव रघुनाथ राम,भव भंजक प्रभु लीला ललाम
आदर्शों के अवतार तुम्हें ,भारत की संस्कृति के प्रणाम!

२.

हे सर्वश्रेष्ठ मानव स्वरूप , तुम हर युग के इतिहास नवल
जग में कोने कोने फैले , तुमसे जीवन विश्वास धवल!

३.

यह एक शब्द का “राम” नाम,है जीवन का आधार परम
इस का पावन मंत्रोच्चारण , कर देता दूर सभी‌ विभ्रम!

४.

अनुपम जीवन मीमांसा है, यह राम नाम की महा कथा
सारे रस रंग समाहित कर, बिखरी है अदभुत पावनता!

५.

अवधेश राम की गाथा को, कोई भी अनुभव कर सकता
आदर्शों के अनुकरणों से,जीवन को सार्थक कर सकता!

६.

जीवन के आदि जन्म से ले , बचपन, कैशोर्य, युवावस्था
गरिमा पूरित कर्त्तव्य सहज, निर्भय निर्णय की सुदृढ़ता!

७.

मन के दयार्द्र आग्रह कैसे , बनते जीवन संकल्प धीर
सदभाव पूर्ण सन्मार्ग स्वयम , पा लेते हैं अक्षय तूणीर!

८.

परिवार,भ्रातृ संबंध और, गुरु, गुरुकुल, शिक्षा तन्मयता
चातुर्दिक रहते जीवन पर, निर्भर हो कर भी निर्भयता!

९.

इस राम – कथा में सीता हैं, जीवन्त सौख्य संबंध रूप
नारी की महिमा गरिमा के, सब भावों की प्रेरक अनूप!

१०.

जीवन की चलती यात्रा मे, हर सत्य, नीति पालन दृढ़ता
संकल्प,त्याग के साथ साथ,आत्माभिमान की दुर्धर्षता!

११.

वह मातपिता से संबंधों,को समझ मान कर अमल त्याग
रखना वैभव संपत्ति राज्य, हार्दिक स्नेहों से भी विराग!

१२.

रह स्वयं अकिंचन भी दीनों, के लिए सजल स्नेह प्यार
सीमा से भी आगे जाकर, करना उनका मन से दुलार!

१३.

अपनी पीड़ा से बहुतअधिक,अपनों की पीड़ा केअनुभव
सामर्थ्य विनय सेआभूषित,वह क्षमतां जो करदे विप्लव!

१४.

अस्मिता सदा वह परम तत्व,जीवन से ज्यादा मूल्यवान
जो इसकी रक्षा कर सकता, वह ही होता जग में महान!

१५.

अपनी नैतिकताऔर धर्म, की रक्षा हित संघर्ष कठिन.
पर इसमें भी मर्यादा का, निर्वाह सजग रखनाअनुदिन!

१६.

प्रत्यक्ष राम से ही होते, बल बुद्धि जलधि बजरंग बली
कलयुग में जीवितआदिदेव,जिनकी तुलनाऍं नहीं मिली!

१७.

क्या भक्तऔर सेवक प्रभु से,भी हो सकते हैं कहींअधिक
जग में इसकेअनुपम प्रमाण, हनुमान बने हैं सर्वाधिक!

१८.

शत्रुता शत्रु से हो लेकिन, मन में करुणा भी धारित हो
जो भी संघर्ष किया जाये, वह नीति धर्म आधारित हो!

१९.

दुर्गम दुर्धर्ष शत्रु हो यदि, रावण जैसा त्रैलोक जीत
उसकेआगे भी स्वाभिमान,सम्मान परम जीवन सुनीति!

२०.

पा विजय न मन हो मदोन्मत्त,पर वैभव तृण भी ना चाहे
अपने वचनों संबंधों को , सम्यक निष्ठा से निर्वाहे!

२१.

धार्मिक नैतिक मर्यादामय‌,यश वैभव से पूरित समाज
जन मत,जन सुख,मर्यादा का,आदर्शआचरण रामराज!

२२.

धोबी टीका पर सीता का,जाकर वनवासित हो जाना
जग में इस जैसा उदाहरण, है पूर्ण असंभव पा पाना!

२३.

यह कथा राम का हरअवसर, करती आदर्श उजागर है
जिनके पालन से राम जगत, में बनते रूप परात्पर हैं!

२४.

वे बनजाते अवतार परम,जो ऋषिमुनि ध्याते भाव सहित
भारत केआत्मिक चेतन के,सबभाव उन्हीं परआधारित।

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बीज नियत करता है | Ghazal

Similar Posts

  • पथ में फूल खिलेंगे | Path mein Phool Khilenge

    पथ में फूल खिलेंगे ( Path mein phool khilenge )   अपने भविष्य के निर्माता तुम स्वयं ही कहलाओगे! जब पथ पर अपने कांटों को भी देख कर मुस्कुराओगे ।। पग पग चलते जाना तुम, विषमताओं से न घबराना तुम ! भविष्य निर्माण की खातिर ही संभव प्रयासों की अलख जगाना तुम।। पथ मिले जो…

  • संवेदनाएं | Sanvedanaen

    संवेदनाएं ( Sanvedanaen )    जिम्मेदारियों के बोझ से जब दब जाती है जिंदगी सपने रह जाते हैं सपने ही तब न रात होती है न दिन निकलता है सुबहोशाम मे फर्क ही नहीं होता दुनियावी भीड़ के माहौल मे किसी अपने को तलाशती नजर भटकती ही रह जाती है पर ,कोई अपना नहीं मिलता…

  • यम द्वितीय ( भैय्या दूज )

    यम द्वितीय यम द्वितीया कार्तिक मास के द्वितीया को मानते हैं,यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम-सौंदर्य को दर्शाते हैं।बहन अपना स्नेह भाई के प्रति अभिव्यक्ति करती हैं,ये त्योहार यम द्वितीय और भ्रातदूज कहाते हैं।। बहने अपने भाई के खुशहाली की कामना करती हैं,बहने सुबह-सुबह घर में भैयादूज का पूजन करती हैं।भाई की आयु वृद्धि व सर्व…

  • आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

    आंचल की छांव ( Aanchal ki chhaon )   वात्सल्य का उमड़ता सिंधु मां  के  आंचल  की  छांव सुख  का  सागर  बरसता जो  मां  के  छू  लेता  पांव   तेरे  आशीष  में  जीवन  है चरणों  में  चारो  धाम  मां सारी दुनिया फिरूं भटकता गोद  में  तेरे  आराम  मां   मेरे  हर  सुख  दुख  का पहले …

  • शांतिदूत | Poem shantidoot

    शांतिदूत ( Shantidoot )   शांति दूत सृष्टि नियंता माधव हस्तिनापुर आए खबर फैल गई दरबारों में मैत्री का संदेशा लाए   महारथियों से भरी सभा स्वागत में दरबार सजा दिया संदेशा पांडवों का केशव क्या है कहो रजा पुत्र मोह में बंधे हुए धृतराष्ट्र कुछ कह नहीं पाते थे अधिकार आधा पांडवों का देते…

  • तैराकी | Tairaki

    तैराकी ( Tairaki )   डुबाती है तैराकी आपकी या गहराई पानी की लहरे तो हैं दोषी यूं ही जो लाती हैं किनारे त वीसीक… समझे नही देखे नही उतर गए प्रवाह मे! होती है शर्त परिणाम की फूल बिछे नही राह मे… तर गए जो तैर गैरी जोखिम भी उठाए धैर्य भी रखे जुनून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *