Kal ek phool isi ghutan mein mar gaya

मुक्तक : कल एक फूल इसी घुटन में मर गया

 कल एक फूल इसी घुटन में मर गया

( Kal ek phool isi ghutan mein mar gaya )

 

कल इक फूल इसी घुटन में मर गया,
कि उसका भँवरा उससे रूठ गया,
वो मरकर यही शिकायत करता रहा..
कि मेरा मुकद्दर ही मुझसे रूठ गया ।

 

सम्मुख शिकायत करूं तो हिदायत है,
पीठ पीछे करूं तो सियासत है..
हररोज़ जो तस्कर करते हैं तस्करी ,
यही तो थानों की ऊपरी उजरत हैं l

 

बड़प्पन इसमें नहीं कि हम कितने अमीर हैं ?
बड़प्पन ये है कि हमसे खुश कितने गरीब हैं।

 

शब्द भण्डार लगता था खाली बहुत।
खामियाँ मुझमे सबने निकाली बहुत।
धैर्य से सब सुना आत्मचिंतन किया-
लेखनी मैंने अपनी सम्हाली बहुत।।

 

झूठो को आइना दिखाना पड़ता है,
संविधान को गीता पढ़ाना पड़ता है ,
कि जो भी लूटे अस्मत सीता मरियम की ..
उन दरिंदों को फांसी दिलाना पड़ता है।

 

भटक रहा हूं मैं अपने तिश्नगी के लिए ,
जरूरी हो गया है तू मेरी जिंदगी के लिए
फ़कत सूरज ही नहीं है इसका तलबगार..
हर इक जुगनू है कीमती रोशनी के लिए।

 

जो देते हैं गरीबों को बुलाकर दोस्तो खाना,
गरीबों की दुआओं में वही भगवान होते हैं,
किसी का दर्द खुदपर ढालकर जो देखते यारों,
वो ‘ नागा ‘ की नज़र में ही सही इंसान होते हैं।

 

लाखों हैं मगर एक भी दिखते नहीं हैं अब..
रिश्ते कि बात छोड़िए, टिकते नहीं हैं अब..
कल तीन शायरों को हूँ खादी तले देखा,
ये कौन कह रहा था कि बिकते नहीं हैं अब!

 

?

Dheerendra

कवि – धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें :

सियासत बहुत है | Siyasat Par Kavita

Similar Posts

  • बसंत | Basant par Muktak

    बसंत ( Basant )   आ गया मधुमास सुहाना चली मस्त बयार। सर्दी को अलविदा कहने लगे सब नर नार। फागुन महीना आया खिलने लगी धूप भी। लगे पुष्प सारे महकने चमन महकी बयार। कोहरा ओस सारे अब मधुरम चली पुरवाई। खुशबू फैली बागानों में महक उठी अमराई। मस्तानों की टोली आई गीत मस्त गाते…

  • उमंगों की पतंगे उड़ाओ | Umang par kavita

    उमंगों की पतंगे उड़ाओ ( Umangon ki patang udao )   उमंगों की पतंगे लेकर आओ मचाए हम भी शोर। गली गली घूमते गाते चले आई है सुहानी भोर। जीवन में उड़ानें भर आओ चले खुशियों की ओर प्यार के तरानो से सुलझा लेंगे हम रिश्तो की डोर। नई आशाएं जोश जज्बा हृदय में भरकर…

  • जो ना मचले जवानी जवानी नहीं | Jawani

    जो ना मचले जवानी जवानी नहीं ( Jo na machle jawani jawani nahi )    जो ना मचले जवानी जवानी नहीं। कह ना सके कहानी कहानी नहीं। दिल का दर्द उभर लब तक आया। गले ना पत्थर आंख का पानी नहीं। याद ना दिलाए निशानी निशानी नहीं। उड़ानें भर ना सके भाई वो रवानी नहीं।…

  • परवरिश | Parvarish Par Muktak

    परवरिश ( Parvarish )   पालते लाड प्यार से, ममता दुलार से। खुशियों बहार से, मीठी पुचकार से। रखे औलाद को, दुनिया में मां बाप। आंखों का तारा हमे, दिलों के तार से। शिक्षा संस्कार से, अपनापन प्यार से। रिश्तो में प्रेम घोले, मधुर व्यवहार से। चलना सिखाते हैं, जीवन की राहों पे। मंजिलें दिखाते…

  • Muktak | मुक्तक

    मुक्तक ( Muktak )   निर्भय  रहकर  जो  जीवन जीता है धीरज धरकर जो गमों के घूंट पीता है कर्म  प्रधान है इस चराचर जगत में आत्मा  अजर  अमर  कहती गीता है   वक्त और हालात जिंदगी जीना सिखाते हैं कौन  अपना  कौन  पराया  सब बताते हैं संघर्षों से ही फौलाद बनते हैं इरादे मन…

  • जिंदगी किरदार से ज्यादा कुछ नहीं | Zindagi Kirdar

    जिंदगी किरदार से ज्यादा कुछ नहीं ( Zindagi Kirdar se jyada kuchh nahin )   जिंदगी किरदार से ज्यादा कुछ नहीं। बंदगी प्रभु प्यार से ज्यादा कुछ नहीं। रंगमंच यह दुनिया का भव सागर है। झूठा है यह संसार ज्यादा कुछ नहीं। नश्वर यह तन काया ज्यादा कुछ नहीं। झूठी है ये मोह माया ज्यादा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *