Dil ki mehfil sajaye baithe hain

दिल की महफिल सजाए बैठे हैं | Dil ki mehfil sajaye baithe hain

दिल की महफिल सजाए बैठे हैं

( Dil ki mehfil sajaye baithe hain )

 

भरी बरसात में आके आज हम नहाए बैठे हैं
दिलवाले दिल की ये महफिल सजाए बैठे हैं

 

सुना दो गीत प्यारा सा तराना छेड़ो मनभावन
मोती प्यार के बरसे आया उमड़ घुमड़ सावन
वादियां महक गई सारी चमन महकाये बैठे हैं
महकते दिल की ये महफिल सजाए बैठे हैं

 

हवाएं बह रहीं मधुरम बहारें मनभावन सी आई
घटाएं अंबर घिर आई बदरिया नभ मे फिर छाई
रिमझिम मस्त फुहारों में हम मन हरसाये बैठे हैं
प्रेम गीतों से दिल की ये महफिल सजाए बैठे हैं

 

सारे साज थिरक जाए बजे संगीत के सितार
नफरतें भूलकर दुनिया बरसे प्रेम की रसधार
वीणा के बजते तारों में मधुर धुन गाये बैठे हैं
संग तुम्हारे दिल की ये महफिल सजाए बैठे हैं

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

इंसान की पहचान | Insan ki pehchan | Kavita

Similar Posts

  • दुख के राह हजार हैं

    दुख के राह हजार हैं दुख के राह हजार हैं सुख की कोई राह नहीं क्यों अन्तर में पलता है विकट वेदना चाह नहीं। कुमुद निशा में लेटी है चंचलता बस खेती है सारे द्रुम विश्वास टिके हैं मन में क्यों वैराग्य नहीं। दूर दृष्टि में छोड़ गये हैं बन्धन सारे तोड़ गये हैं कितना…

  • युग | Kavita yug

    युग ( Yug )   युगो युगो से परिवर्तन की आंधी चलती आई हम बदलेंगे युग बदलेगा सब समझो मेरे भाई   सत्य सादगी सदाचरण जीवन में अपनाओ युग निर्माण करने वालों प्रेम सुधा बरसाओ   त्रेतायुग में रामचंद्रजी मर्यादा पुरुष कहलाए द्वापरयुग में द्वारिकाधीश माखन मिश्री खाए   कलयुग में महापुरुषों ने शुभ कर्म…

  • आओ हम रंगों में डूबे | Geet Aao Hum Rangon mein Doobe

    आओ हम रंगों में डूबे। ( Aao hum rangon mein doobe )    होलिया में आया रे निखार, आओ हम रंगों में डूबें। लहंगा नया रे जालीदार, आओ हम रंगों में डूबें। रंगों की बौछार,फागुन की मस्ती, पियो तू आँखों से डूबे न कश्ती। खुलके करो रे! सब प्यार, आओ हम रंगों में डूबें। होलिया…

  • जन्मदिन हो मुबारक लालू जी | Happy Birthday Lalu Ji

    जन्मदिन हो मुबारक लालू जी ( Janamdin ho mubarak laloo ji )   दबे -कुचलों के लिए काम करते हैं लालू, इसी काम के लिए जाने जाते हैं लालू। जितना दबाते हैं उनके विरोधी मित्र, उतना ही उभरकर वो चमकते हैं लालू। टूटे सपनों को वो जोड़ते आए सदा से, सुनहरे सपनों की उड़ान भरते…

  • पिता की स्नेहाशीष पाती | Papa par kavita

    पिता की स्नेहाशीष पाती ( श्रृद्धांजलि )  एक स्नेहाशीष चिट्ठी को तरसता मेरा मन आज बरबस दिवंगत पिता को याद करता है दस बरस पहले अनायास जो चले गए थे तुम आज भी आप की चिट्ठी की राह तकती हूँ कईं पत्रों को भेजकर कुशल पूछा करते थे अक्सर बेटी को नेह देने का तरीका…

  • एक लड़की, रजनीगंधा सी

    एक लड़की,रजनीगंधा सी मस्त मलंग हाव भाव, तन मन अति सुडौल । अल्हड़ता व्यवहार अंतर, मधुर मृदुल प्रियल बोल। अधुना शैली परिधान संग, चारुता चंचल चंदा सी । एक लड़की, रजनीगंधा सी ।। अंग प्रत्यंग चहक महक , नव यौवन उत्तम उभार । आचार विचार मर्यादामय , अंतःकरण शोभित संस्कार । ज्ञान ध्यान निज सामर्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *