Goongi shaamen

गूंगी शामें | Goongi shaamen | Kavita

गूंगी शामें

( Goongi shaamen )

 

जाने कैसा आलम छाया खामोशी घर घर छाई है
मोबाइल में मस्त सभी अब कहां प्रीत पुरवाई है

 

गूंगी शामें सन्नाटा लेकर करती निशा का इंतजार
फुर्सत नहीं लोगों को घर में कर लें सुलह विचार

 

अब कहां महफिले सजती रंगीन शामें रही कहां
संगीत सुरों के साज बजे मधुर ताने बजी कहां

 

सब अपनी-अपनी ढपली ले अपना राग सुनते हैं
अपने मतलब की बातें अपना ही दाव चलाते हैं

 

बरगद तले वो चौपालें सब गांव के लोग आते थे
दुख दर्द बांटते आपस में शाम तलक बतियाते थे

 

तीज त्योहार दिवाली घर आंगन सारे सज जाते
घर घर बंटती खूब मिठाई चेहरे सबके हरसाते

 

हर्ष प्रेम खुशियां गायब सब सन्नाटो में जीते हैं
धन के पीछे भाग रहे नीर कई घाटो का पीते हैं

 

दिन भर की भाग दौड़ से थक शामें गूंगी हो जाती
महंगाई ने कमर तोड दी चेहरों पे हंसी कैसे आती

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

सब कुछ बदल गया अब | Kavita sab kuchh badal gaya ab

Similar Posts

  • सीख लिया है | Kavita

    सीख लिया है ( Seekh liya hai )   जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे आकर वे अपने अपने ले जाएं अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…   जो मेरे हिस्से आए हैं वे रख लिए हैं अपने पास उन्हीं को लगा कर सीने से जीवन गुजार दूँगा…

  • मन के मीत | Man ke meet kavita

    मन के मीत ( Man ke meet )     मेरे मन के मीत मेरे मन की थी कल्पना कोई भोली भाली अल्पना आती है मुझे बार बार सपना बाहों में भरकर उसको अपना बना लेते हो   मेरे मन के मीत मुझे तुम बहुत याद आते हो सपनों में क्यूँ सताया करते हो रोज…

  • शिक्षा | Poem shiksha

    शिक्षा ( Shiksha )   जगत में शिक्षा है आधार। शिक्षा बिना धुंध सा जीवन शिक्षा मुक्ती द्वार।। जगत में० ।। अनपढ़ मूढ़ निरक्षर क्या -क्या शव्द बुलाते जाते, इन लोगों से भेड़ बकरियां पशु चरवाये जाते, पढ़ें -लिखे मुट्ठी भर लोग तब करते अत्याचार।। जगतमें० ।। शिक्षा बिना न मिले नौकरी दर-दर ठोकर खाये,…

  • पहचान | Pehchan

    पहचान ( Pehchan )  भीड़ मे शामिल जरूर हों वह कार्य विशेष की एकता का प्रतीक है किंतु ,आप भीड़ का नही अपने उद्देश्य का हिस्सा बनें… ऊंचाई पताका उठाने से नही मिलती पताका योग्य होना ही आपको आत्मविश्वासी बनाता है और ,आज नही तो कल यही आज की भीड़ कल आपके हिस्से की भीड़…

  • संदूकची | Sandookchi

    संदूकची ( Sandookchi )    मेरे पास एक संदूकची है मैं हर रोज़ एक लम्हा ख़ुशी का इसमें भर देती हूँ अपनों के साथ बिताए सुखद यादों को सुकून के मख़मली पलों में लपेट सँभाल कर रख लेती हूँ शिकायतों की कुछ चवन्नी और दर्द की अठन्नी भी खनकतीं है इसमें कभी कभी पर मैं…

  • खाकी | Hindi poem on khaki

     खाकी  ( Khaki )    विजयी विश्व तिरंगा प्यारा घर-घर पर लहराएंगे, आन बान शान यही है इस के लिए मिट जाएंगे। सादा जीवन एवं उच्च-विचार खाकी अपनाएंगे, जीवन चाहें चार दिन का ऐसी पहचान बनाएंगे।।   गांव-शहर, समाज का नाम ऊंचा कर दिखाएंगे, आफिसर्स भले हम नही पर बच्चों को बनाएंगे। आये है इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *