Shabdon ka Shilpkar

गीतों को सौगात समझना | Poem geeton ko saugaat samajhna

गीतों को सौगात समझना

( Geeton ko saugaat samajhna )

 

काव्य भावों को समझ सको तो हर बात समझना
मैंने लिखे हैं गीत नए गीतों को सौगात समझना

 

दिल का दर्द बयां करते उर बहती भावधारा
मधुर तराने प्यारे-प्यारे हर्षित हो सदन सारा

 

शब्द शब्द मोती से झरते बनकर चेहरे की मुस्कान
खिल जाए मन की बगिया सात सुरों की छेड़े तान

 

प्रीत उमंग साहस समाये खुशी पीर लड़ियों में
देशभक्ति भाव जगे ओज गीतों की झड़ियों में

 

कुदरत का श्रृंगार गा नई धुन लय तान सजाता
प्रेम सुधा बरसाकर मधुर मधुर मन बस जाता

 

सुरभित वाणी के भावों को दिन-रात समझना
महकती पुरवाई गा गीतों को सौगात समझना

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

चेहरे का नूर वो ही थी | Poem chehre ka noor

Similar Posts

  • पवित्र शंख | Shankh par kavita

    पवित्र शंख ( Pavitra shankh )      जगतपिता नारायण रखते जिसको अपने हाथ, आओ करें आज हम उस पवित्र शंख की बात। इसी शंख में होता है देवी लक्ष्मी-मैया का वास, जिससे जुड़ी है महत्वपूर्ण और कई सारी बात।।   इसको घर में रखना भी बहुत शुभ माना जाता, फूॅंक मारकर तीन-बार बजाया जिसको…

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

  • लंका दहन | Lanka Dahan Par Kavita

    लंका दहन ( Lanka Dahan )   जामवंत ने याद दिलाया हनुमत सब बल बुद्धि समाया। सौ योजन सिंधु कर पारा रामभक्त है बजरंग अवतारा।   सीता माता की सुधि लेने जब हनुमान जी धाये। लंका में जा अशोक वाटिका मां सीता दर्शन पाए।   मुद्रिका डाली सन्मुख सिया राम नाम गुण गाए। विस्मित माता…

  • वृक्ष संरक्षण | Vriksh Sanrakshan

    वृक्ष संरक्षण ( Vriksh sanrakshan )    विश्व पर्यावरण दिवस हार्दिक शुभकामनाएं वृक्ष संरक्षण हम करें, प्रकृति बचाये आज | हरियाली हो इस धरा,ऐसा करना काज || सूर्य सकल तम को हरे, जग में भरे उजास। नव आशा नव प्रेरणा, भरता नव उल्लास।। शीतलता हो चाँद सी , चर्या शिष्टाचार। मानव हो कर तो नहीं…

  • गिरे आंखों से आंसु तो क्या

    गिरे आंखों से आंसु तो क्या गिरे आंखों से आंसु तो क्या ,नहीं मिले गले उनके तो क्या ,तराने लिखने मिले थे दो डगर,नहीं लिख सके मिलन गीत तो क्या ,गिरे आंख से आंसू तो क्या …..सभी कदम तरंग की धुन में ,कोई सुने कुछ कोई कुछ मन में ,मिलाते रहे बिंदुओं को रेख में,जिन्हें…

  • मानव अधिकार

    मानव अधिकार स्वतंत्रता,समता अनेकों अधिकार मिला,मानव को न मानव अधिकार मिला,घर में मतभेद बच्चों -बूढो मेंरिश्ते नातों से बस घाव मिला,कौन लड़ें ,किससे कहें दिल कि बातेंअपनो से न अब वो भाव मिला,किस अधिकारों के लिए लड़ेंजब कहने, सुनने तक का न अधिकार मिला,घर से हो रही राजनीति देश तक जा मिला,हर परिवार को निगलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *