पिता का तोहफा

पिता का तोहफा | Short laghu katha in Hindi

पिता का तोहफा

( Pita ka tohfa )

 

जिंदगी के मायने कब बदल जाते हैं l पता ही नहीं चलता l
रत्ना जो कल तक अपने पिता से हर चीज के लिए ज़िद करके मांग लेती थी l
शादी होने के बाद रत्ना पहली बार मायके गईl उसका तीजा का व्रत वही पड़ा l लाल रंग उसे बड़ा पसंद था l

पिता ने तुरंत बेटी से थ कहां तैयार हो जाओ l बिटिया को लेकर मंदिर पहुंच गए पंडित जी से पूछने लगे ऐसा कुछ हो सकता है रात्रि की पूजा अभी करा दो पंडित जी हंसने लगे कहने लगे व्रत व्रत होता है समय पर ही टूटेगा , पिता बेटी को ले बाजार पहुंच गए कहने लगे , अपने लिए तीन चार साड़ी पसंद कर लो l

बेटी ने तुरंत जवाब दिया मेरे पास तो बहुत सारी है तब पिता बोले ठीक है तो अपनी मां के लिए पसंद कर दो बेटी ने तुरंत अपनी मां के लिए तीन चार साड़ी पसंद कर दी l और फिर पिता घर आ गएl बेटी का व्रत बहुत अच्छी तरह से पूर्ण हुआ l
पिता भी अपनी बेटी के लिए रात भर जागते रहे l

उन्होंने कहा, बेटी जो मां के लिए साड़ी पसंद की थी l उनमें से एक दो तुम रख लो lबेटी ने बड़े स्वाभिमान से कहा नहीं नहीं पिताजी अभी तो इन्होंने दिलाई थीl, माता-पिता दोनों चुप रहे गये l बेटी की विदाई का दिन आ गयाl, सूटकेस
लग चुका था माता पिता ने बेटी दामाद का तिलक किया पांव पड़े और विदा कर दिया l

घर पर आकर काम काज में व्यस्त होने के बाद रात में रत्ना कपड़े जमाने लगी जैसे ही सूटकेस का नीचे का हिस्सा देखा l तो रत्ना हैरान हो गई उसने तो सूटकेस में ताला लगाया था और चाबी पर्स में रख दी थी l

फिर मां की साड़ियां उसकी सूटकेस में कैसे आ गई वह समझ गई पिता ने बेटी के स्वाभिमान को ठेस ना पहुंचे l मां से कह कर चुपके से वे साड़ियां सूटकेस में रख दी थी l पिता पिता होता है वह , अपनी बेटी को सबसे ज्यादा समझता है l

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मां तो मां होती है | Short story in Hindi

Similar Posts

  • अंतिम चांस | Antim Chance

    वैसे उन्हें गुरु जी कहते थे। कहें भी क्यों नहीं जो उन्ही के ही मार्गदर्शन में तो कई उच्च अधिकारी बन गए थे । परंतु भाग्य की विडंबना कहे या कर्मों का फल जो कुछ भी कह लें कई बार तो एक नंबरों से ऐसे लुढ़क पड़ते थे जैसे कोई पहाड़ी से फिसल गया हो।…

  • नाग पंचमी लघुकथा | Nag Panchami Laghukatha

    एक बार एक सांप गिरजाघर में चला गया और वहां लोगों ने उसे देखा तो भगदड़ मच गयी। किसी प्रकार से वह अपनी जान बचाकर एक बिल में घुस गया। वह बहुत डर गया था। एक दिन वह फिर बाहर निकला तो वह एक मस्जिद में घुस गया। लोगों ने जब देखा तो उसे खदेड़…

  • बंदरों का अमर प्रेम | Bandaron ka Amar Prem

    हमने मनुष्य में लैला मजनू हीर रांझा आदि के अमर प्रेम की कहानी बहुत पढ़ी है लेकिन बंदर जैसे जीव भी इतने एक निष्ट प्रेमी हो सकते हैं कहना मुश्किल है। प्रेम एक प्रकार की मानसिक स्थिति है। इसका प्रवाह जिस ओर होगा उसी तरह के परिणाम भी प्राप्त होंगे। प्रेम का सहज और सरल…

  • अपनापन | Laghu Katha Apnapan

    निशा जी को परिचारिका बड़े प्यार से उनके कमरे में बिठाकर उन्हें सब कुछ समझाकर बाहर निकल गई। निशा जी गौर से कमरे को चारों तरफ से देखने लगीं। कुर्सी से उठकर खिड़की के पास आ गई और बाहर देखने लगीं। बाहर बहुत सुंदर फूलों से सजा बगीचा देख उनके होंठों पर मुस्कान तैर गई।…

  • गिरदावरी | Girdawari

    शहर के नए पटवारी सोहनलाल जी हाल ही में ज्वाइन होकर अपने आफ़िस में काम पर आए थे । अगले महीने राज्य के मुख्यमंत्री जी स्वयं उनके शहर आने वाले थे, क्योंकि मुख्यमंत्री जी को पिछले साल मौसम के कारण ख़राब हुई फ़सल के लिए वहाँ के चुनिंदा किसानों को मुआवजा राशि वाले चेक प्रदान…

  • मदद बनी मुसीबत

    इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक राकेश सर ने प्रार्थना सभा में ही कक्षा 11 के छात्र सोहन को खड़ा करके प्रश्न किया- “बेटा सोहन, कल मैंनें तुम्हें अतरासी चौराहे पर बाइक से जाते हुए देखा था। तुम्हारे पीछे एक व्यक्ति बैठा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि उसने शराब पी रखी थी। वह क़ई बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *