Poem Bhakt Se Bhagwan

भक्त से भगवान | Poem Bhakt Se Bhagwan

भक्त से भगवान 

( Bhakt se bhagwan )

 

भक्त से भगवान का

रिश्ता अनोखा होता हैl

जब जब बजेगी बांसुरिया

राधा को आना होता हैl

द्रौपदी की एक पुकार पर

वचन निभाना पड़ता हैl

लाज बचाने बहना की

प्रभु को आना पड़ता हैl

मीरा के विश के प्याले को

अमृत बनाना पड़ता हैl

कृष्ण है मेरे ऐसे भोले

मोर मुकुट पीतांबर धारी

कमल नयन शेष सैया धारी

ध्रुव की भक्ति देख उन्हें

गोदी में बिठाना पड़ता हैl

भक्त प्रहलाद की खातिर

नरसिंह रूप आना पड़ता हैl

कभी सारथी बनके अर्जुन

को मार्ग बताना पड़ता हैl

मित्र सुदामा के खातिर

कच्चे अक्षत खाना पड़ता हैl

गायों की रक्षा के खातिर

ग्वाला बनना पड़ता हैl

गोपियों को मन में बस ने

माखन चुराना पड़ता हैl

यशोदा का लाल बनने

रस्सी में बंधना पड़ता है l

यमुना का जल नीरव करने

शेषनाग से लड़ना पड़ता हैl

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पिता | Pita par kavita in Hindi

Similar Posts

  • स्वामीये शरणम् अय्यप्पा | Swamiye Sharanam Ayyappa

    स्वामीये शरणम् अय्यप्पा ( Swamiye Sharanam Ayyappa )    विश्व के प्रसिद्ध मंदिरों में यह मन्दिर भी है ख़ास, जहाॅं विराजे अयप्पा स्वामी यही उनका निवास। विकास के देवता माने जाते यह कहता इतिहास, शनिदेव के दुष्प्रभावों का पल में करते विनास।। घने जंगल एवं ऊॅंची-पहाड़ियों बीच है यह स्थान, राक्षसी महिषि वध पश्चात लगाया…

  • हिंदी दिवस पर छोटी सी कविता

    हिंदी दिवस पर छोटी सी कविता ( Hindi diwas par chhoti si kavita ) सामान्य व साधारण भाषा बोलकर जीवन जीना नहीं होता है कोई विशेष काम, असाधारण प्रतिभा का धनी ही जीतता है जीवन का कठिन संग्राम । प्रवाह के साथ तो हर कोई बहता है, उसके विपरीत जो चलने वाला ही हर मुश्किल…

  • मानव का उसूल | Kavita manav ka usul

    मानव का उसूल ( Manava ka usul )     चकाचौंध में खो गया नर धन के पीछे भाग रहा आज आदमी नित्य निरंतर व्यस्त होकर जाग रहा   झूठ कपट सीनाजोरी कालाबाजारी रिश्वतखोरी मानव का उसूल कैसा झूठे वादे बस बातें कोरी   प्रलोभन मोह माया के जाल पर जाल फेंक रहा नीली छतरी…

  • मायका | Kavita Maayka

    मायका ( Maayka ) मायके का तो रगँ ही अलग है हर दिन एक मेला सा लगता है रिश्ते-नाते दोस्त पडोसी हर कोई मिलने आता है पल भर मे मिट जाती है थकान सफर की जब भाभी हाथो की चाय पिलाती है दो घूट भरते ही माँ की याद दिला जाती है खिल जाते है…

  • अजनबी | Kavita Ajnabi

    अजनबी ( Ajnabi )   दौर कैसा आ गया, दूरियां लेकर यहां, अजनबी सी जिंदगी, छूप रहे चेहरे यहां।   सबको भय सता रहा, अजनबी बना रहा, रिश्तो के दीवानों को, क्या-क्या खेल दिखा रहा।   अपनेपन के भाव को, जाने क्या हवा लगी, अपनों से सब दूर हो, बन गए हैं अजनबी।   कोई…

  • मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Life poetry

    मुस्कुराना चाहिए ( Muskurana chahiye ) ****** सदैव मुस्कुराना चाहिए, भूल से भी क्रोध नहीं जताना चाहिए। धर्म, विज्ञान सबने इसे खारिज किया है, धैर्य और मुस्कुराने को ही प्राथमिकता दिया है। मुस्कुराने से सौंदर्य निखरता है, चेहरे पर तनाव आने से भी डरता है। स्वास्थ्यवर्धक भी है मुस्कुराना, सो साथियों सदैव मुस्कुराना । हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *