Karva chauth par kavita

करवा चौथ मनाऊ मै | Karva chauth par kavita

करवा चौथ मनाऊ मै

( Karva chauth manaun main )

 

करवा चौथ मनाऊं मै
करवे को सजाऊ मैं
गणेश का पूजन कर
दूर्वा उन्हें चढ़ाऊ मैं
एड़ी में लगा आलता
सिंदूर मांग सजाऊ मै
पांव में बिछिया माथे बिंदी
मेहंदी हाथ रचाऊ मै
लाल चुनरिया ओढ़ के
गीत खुशी के गाऊ मै
धूप दीप नैवेद्य चढ़ाऊ
कर्वे से अर्ग लगाऊं में
चौथ की कहूं कथा
छलनी से दर्शन पाऊ में
हाथ भरे चूड़ी से
पैजनिया छनकाऊ मै
अखंड सौभाग्य पा कर
जीवन सफल बनाऊ मै
बना रहे सुहाग सदा
ऐसा वर ही पाऊं मै
डोली आई थी आंगन
कंधे तेरे जाऊं मैं

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बड़े लोग | Kavita bade log

 

Similar Posts

  • होली आई खुशियां लाई | Holi Aayi Khushiyan Layi

    होली आई खुशियां लाई ( Holi Aayi Khushiyan Layi )   खुशियों की सौगातें लाया फिर होली-त्योंहार, रंग लगाओ प्रेम-प्यार से करों गुलाल बौछार। करों गुलाल बौछार जिसका था हमें इन्तज़ार, दूर करों गिले शिकवे एवं दिलों की तकरार।। खो ना देना संबंधों को तुम बनकर अमलदार, लाज, शर्म रखना मेरे भाई उत्तम ये व्यवहार।…

  • Hindi Bhasha Par Kavita | हिंदी भाषा

    हिंदी भाषा ( Hindi Bhasha )   बनाओ मिल, हिंदी को जग में महान। जगत गुरु कहलाने वाला, पंचशील फैलाने वाला। वेदों में भरा ज्ञान ।‌ बनाओ मिल हिंदी को,जग में महान।।   तुलसी सूर और मीरा बाई, कबीर नानक दादू गुसाईं। मुनियों ने किया ध्यान ।। बनाओ मिल हिंदी को जग में महान।।  …

  • सिंदूर

    सिंदूर   वक्त की चकाचौंधी इतनी भी मंजूर न कर। तेरा सिंदूर हूं तूं सर मुझे दूर न कर।।   दीखता चुटकियों में हूं मगर विशाल हूं मै, हर एक रंग समेटे हुये पर लाल हूं मै।, तेरा श्रृंगार हूं तूं कांच जैसे चूर न कर।।तेरा सिंदूर ०   नीले गगन मे सूर्य की चमक…

  • गूंज उठी रणभेरी | Gunj uthi Ranbheri

    गूंज उठी रणभेरी ( Gunj uthi ranbheri )    गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला आन बान शान रक्षा, दृढ़ प्रण दृष्टि श्रृंगार । शक्ति भक्ति धार धर, हिय भर सूरता आगार। अजेय पथ गमन कर, सर्वत्र बैठी घात लगा बला । गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला ।। स्मरण कर स्वप्न माला,…

  • मासूम चिरैया

    Happy Sparrow Day कई दिनों सेघोंसला बनाने की चाह मेंरोज घंटोंटुक टुककरती सी मासूम चिरैया नहीं जानती किजो दिखता हैवो कोई ठौर नहींठिकाना नहीं इक भ्रम ही है होने कान होने कावहमदरमियां याविश्वास उसका…. चील कौओं की दुनिया में , ऐ मासूम चिड़िया, तेरा और तेरे वजूद का खुदा ही हाफिज हो। “Monitor the Sparrows…

  • जीवन ही कुछ ऐसा है | Poem in Hindi on jeevan

    जीवन ही कुछ ऐसा है  ( Jeevan hi kuch aisa hai )    जीवन ही कुछ ऐसा है  समझो दुःख के जैसा है सोंचते हो सुख है जीवन कभी नही यह वैसा है।   देख ले पापा का जीवन जीना सुबहो शाम तक, कैसे कैसे खोजते सुख खेत से खलियान तक।   पेड़ ना फलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *