Poem in Hindi on Holi

होली है | Poem in Hindi on Holi

होली है

( Holi hai ) 

 

तन -मन पे छाई जवानी रे,
होली देखो आई रे !
होली है !!

इधर भी टोली है,उधर भी टोली,
ऊँच-खाल होई जाई बना मत भोली।
भर-भर के मारो पिचकारी रे,
होली देखो आई रे !
तन -मन पे छाई जवानी रे,
होली देखो आई रे !
होली है !!

भीगी जवानी, बनेगी कहानी।
कोरे बदन पे चढ़ेगा ऊ पानी।
लेबै न कोई रगड़ाई रे,
होली देखो आई रे !
तन -मन पे छाई जवानी रे,
होली देखो आई रे !
होली है !!

तोहरे पिचकारी में रंग नहीं बाटे,
मारे ला डुबकी भले घाटे-घाटे।
करा न तू ऐसी ठिठोली रे,
होली देखो आई रे !
तन -मन पे छाई जवानी रे,
होली देखो आई रे !
होली है !!

कितना तू खेलबा भरी नहीं मनवाँ,
काढ़ लेबा लागत तू हमरो परनवाँ।
अब न करा जोराजोरी रे,
होली देखो आई रे !
तन -मन पे छाई जवानी रे,
होली देखो आई रे !
होली है !!

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),मुंबई

यह भी पढ़ें :-

आओ हम रंगों में डूबे | Geet Aao Hum Rangon mein Doobe

Similar Posts

  • ना चिट्ठी ना संदेश | Geet Na Chitthi na Sandesh

    ना चिट्ठी ना संदेश कोई पिया चले गए परदेस ( Na chitthi na sandesh koi piya chale pardesh )  ना चिट्ठी ना संदेश कोई सनम चले गए परदेस कोई। विरहा सी अगन लगी मन में तृष्णा न बची शेष कोई। ना चिट्ठी ना संदेश कोई पैगाम प्यार का दे हमको सुध बुध हमारी ले जाओ।…

  • तेरी यादों के | Teri Yaadon Ke

    तेरी यादों के ( Teri Yaadon Ke ) तेरी यादों के मेघों से ,हर निशा दिवस ही मंगल है ।जो सीच रहा मन-मरुथल को ,वो मेघ सलिल गंगाजल है।। वर्षों से बरखा रूठ गई ,इस मुरझाई फुलवारी से।अब नील गगन को ताक रहे, मन मारे किस लाचारी से ।कब भाग्य विधाता रीझ सके ,उच्छवासों की…

  • चलो कुछ मीठा हो जाए | Chalo Kuch Meetha ho Jaye

    चलो कुछ मीठा हो जाए ( Chalo kuch meetha ho jaye )   चलो कुछ मीठा हो जाए, प्यार के गीत हम गाए। अधर रसधार बरसाए, तराने मनभावन लाएं। चलो कुछ मीठा हो जाए मोती प्यार भरे लेकर, सजाएं दिलों की महफिल। खुशियां आपस में बांटे, जोड़े हम दिलों से दिल। बैठ कर दो घड़ी…

  • अखिल विश्व में

    अखिल विश्व में अखिल विश्व में ऐसा मौसम ,फूले और फले ।पुरवाई से पछियाओ भी ,खुलकर मिले गले।। छोटे और बड़े का कोई ,कभी न दम्भ भरे ।एक दूसरे के भावों का ,आदर हुआ करे ।मानवता का दीप क्षितिज पर ,जगमग सदा जले ।।अखिल विश्व में —– कोयल कुहके महके अमुआ ,बजे नित मल्हार ।शब्दों…

  • स्वर्णिम साँझ सवेरे | Sanjh Savere

    स्वर्णिम साँझ सवेरे ( Swarnim sanjh savere )    टकराती हैं शंकित ध्वनियाँ , ह्दय द्वार से मेरे । अभिशापित से भटक रहे हैं , स्वर्णिम साँझ-सवेरे ।। विकल हुईं सब जोत-सिद्धियाँ, किसके आवाहन में एक अनोखा जादू छलता , मन को सम्मोहन में ठहर गया है ह्दय-द्वार तक , कोई आते -आते चँहक उठी…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *