Sawan mein

तुम आ जाते सावन में घर | Sawan mein

तुम आ जाते सावन में घर

( Tum aa jate sawan mein ghar )

 

सच कहती हूॅं तेरे बिन मुझे कुछ अच्छा न लगता,
तुम आ जाते सावन में घर तो सावन यह लगता।
मन में आशाएं बड़ी-बड़ी थी कमी तुम्हारा लगता,
इस जीवन में सफ़र तेरे बिन अब अधूरा लगता।।

आपसे अच्छा हम-दर्द हमारा कोई ना हो सकता,
चाॅंद बिना है चकोर अधूरी क्या तुम्हें ना दिखता।
दिन-महिनें साल बीत गया अब याद तेरा खलता,
कब आवोंगे सच बता-दो मन हमारा ना लगता।।

कहता है मुझे वक़्त नहीं ये कविता रोज़ लिखता,
तू सोचता मुझे पता नहीं मैं रोज़ाना जिसे पढ़ता।
क्यों तड़पाते मुझको साजन ना दया थोड़ा आता,
मोबाइल की बातों से क्या किसका दिल भरता।।

हमें पता है ख़ुश तू भी न होगा मन हमारा कहता,
ऑंसुओ की बारिश में भीगकर होगा तू भी रोता।
दोनों तड़प रहें सावन में जैसे‌ मछली खाता गोता,
रातभर काली घटा छाई रहती नहीं तू भी सोता।।

हिम्मत तो कर निकल आएगा छुट्टी का यह रस्ता,
बिना तुम्हारे श्रृंगार अधूरा गहना भी नहीं जचता।
कैसा इम्तिहां तू ले रहा क्या दिल तेरा न धड़कता,
तुम आ जाते सावन में घर तो सावन यह लगता।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आई फ्लू | Eye Flu

Similar Posts

  • परशुराम जयंती | Kavita Parshuram Jayanti

    परशुराम जयंती ( Parshuram Jayanti ) शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग,उग्र आवेश अपार नयनन छवि अद्भुत, पावक संग श्रृंगार । मात पिता रेणुका जमदग्नि, श्री हरी षष्ठ अवतार । कर शोभा शस्त्र शास्त्र, सत्य सत्व व्यक्तित्व सार । शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग, उग्र आवेश अपार ।। त्रिलोक अविजित उपमा, आह्वान स्तुति सद्य फलन । असाधारण ब्राह्मण…

  • मां शैलपुत्री | Maa shailputri

    मां शैलपुत्री ( Maa shailputri )    पर्वतराज हिमालय के घर जन्मी मां शैलपुत्री, आदिशक्ति जगदम्बा का प्रथम रूप हिमराज की पुत्री। कठोर तपस्या करके शिव की बनी अर्धांगिनी, रूप अनुपम शांत स्वभाव की है ये स्वामिनी। श्वेत वस्त्र प्रिय इनको करती वृष की सवारी, हिमराज और मैना देवी की है ये दुलारी। कैलाश पर्वत…

  • Kavita | कुंभ की धार्मिक महत्व

    कुंभ की धार्मिक महत्व ( Kumbh ka dharmik mahatva )   सनातन धर्म की पौराणिकता को, याद दिलाता है यह कुंभ । बारह वर्षों में एक बार ही , आता है यह कुंभ ।   सभी देवों का धरती पर , होता जिस पल आगमन । संघ साधु संत के सानिध्य का , अवसर दे…

  • ईश्वर लीला | Ishwar Lila

    ईश्वर लीला ( Ishwar Lila )    मंदिर मस्जिद गिरजा गुरुद्वारे, प्रभु पिता के ही चौबारे, जहां भी जाओ उसे ही पाओ, रंग रूप से मत भरमाओ मन मंदिर में उसे बसाओ परम पिता की शरणागति में परमानन्द को पाओ। मानवमात्र सब संत्तति उसकी, रंग बिरंगी दुनिया जिसकी, दीन हीन पर उसकी छाया , जहां…

  • बचपन के दिन | kavita

    बचपन के दिन ( Bachapan ke din ) पलकों  पे  अधरों  को  रख कर, थपकी देत सुलाय। नही रहे अब दिन बचपन के, अब मुझे नींद न आय।   सपने  जल गए भस्म बन गई, अब रोए ना मुस्काए, लौंटा दो कोई  बचपन के दिय, अब ना पीड़ सहाय।   किससे मन की बात कहे,…

  • फर्स्ट कि सेकंड इनिंग | First ki Second Inning

    फर्स्ट कि सेकंड इनिंग ( First Ki Second Inning )   स्त्री तुम बाढ़ तो नहीं हो पावन नदी हो । अपनी मर्यादा में बहो प्रभु की मर्यादा में रहो। तुम आधुनिकता में उड़ता हुआ बवंडर नहीं! उजड़ा हुआ खंडहर नहीं! रंगभरी तस्वीर हो । जिंदगियों में रंग भरो ज़िंदगी को इंद्रधनुष करो। ख़ुद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *