Baarish Poem

बारिश | Baarish Poem

बारिश

( Baarish ) 

 

आई है सौ रंग सजाती और मचलती ये बारिश
रिमझिम रिमझिम बूंदों से सांसों में ढलती ये बारिश।

दर्द हमेशा सहकर दिल पत्थर के जैसे सख़्त हुआ
सुन कर दर्द हमारा लगता आज पिघलती ये बारिश।

याद हमें जब आते हैं वो उस दिन ऐसा होता है
पांव दबाकर नैनो से चुप चाप निकलती ये बारिश।

चांद उफक़ गुल और सितारे सब उनके दीवाने हैं
देखा है उनके रुख़ पर सौ बार फिसलती ये बारिश।

महलों में खुशियां ले आई मुफ़लिस के घर पर मसला
हैरां हूं मैं कैसे कैसे रंग बदलती ये बारिश।

चांद उफक़ गुल और सितारे सब उनके दीवाने हैं
देखा है उनके रुख़ पर सौ बार फिसलती ये बारिश।

रोज़ नयन देखा करती है छत पर गिरती बूंदों को
रोज़ नयन में ख़्वाब सुनहरे लेकर चलती ये बारिश।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

जज़्बात से | Jazbaat pe Ghazal

Similar Posts

  • हर लम्हा है हसीन | Ghazal Har Lamha

    मेरी ग़ज़ल ( Meri Ghazal ) मिलती सभी से मेरी ग़ज़ल दिलकशी के साथ शीरीं ज़ुबां है उसकी बड़ी चासनी के साथ हम जीते ज़िंदगी को हैं दरियादिली के साथ हर लम्हा है हसीन फ़क़त मैकशी के साथ बातें करेंगे वस्ल की और इंतिज़ार की इक़रार-ए-इश्क़ की सदा संजीदगी के साथ बीती सुख़नवरी में ही…

  • जज़्बात से | Jazbaat pe Ghazal

    जज़्बात से ( Jazbaat se )    ज़िंदगी चलती नहीं है आज़कल जज़्बात से जूझना पड़ता सभी को रात दिन हालात से। गीत ग़ज़लें और नज़्में भूल जाता आदमी ज़िंदगी जब रूबरू होती है अख़राजात से। क्यूं चलाते गोलियां क्यूं लड़ रहे सब इस क़दर रंजिशों के मामले अक्सर हुए हल बात से। अब के…

  • बहुत कम दिन हुए यारों | Kam Din Hue

    बहुत कम दिन हुए यारों ( Bahut kam din hue yaron )    अभी उनको भुलाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों मुहब्बत आजमाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों। जरा सी है ख़लिश बाकी ज़रा बाकी निशां उनके उन्हें दिल से हटाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों। परिंदा सीख लेगा जल्द ही उड़ना…

  • सुना दी हमने | Suna di Hamne

    सुना दी हमने ( Suna di Hamne ) शम्अ उल्फ़त की जला दी हमनेपर सज़ा दिल को सुना दी हमने राह हमदम की सजा दी हमनेउनकी दुनिया ही बसा दी हमने रोशनी की थी जिन्होंने शब भरउन चरागों को दुआ दी हमने बन गया ग़ैर ज़माना लेकिनयार की यारी निभा दी हमने दौर-ए-हिज़्रा में भी…

  • दर्द ए जुदाई | Dard – E – Judai

    दर्द ए जुदाई ( Dard – E – Judai )    दर्द ए जुदाई सहता बहुत हूँ मैं कुछ दिनों से तन्हा बहुत हूँ दुश्मन मेरा क्यों बनता है वो ही मैं प्यार जिससे करता बहुत हूँ उल्फ़त से मुझसे तुम पेश आना मैं नफ़रतों से डरता बहुत हूँ मिलती नहीं है खुशियाँ कहीं भी…

  • जैसा मैं चाहती थी वैसा वो कर रहा है

    जैसा मैं चाहती थी वैसा वो कर रहा है जैसा मैं चाहती थी वैसा वो कर रहा हैदिल को मगर न जाने क्या फिर अखर रहा है। उसकी वो सर्द महरी पत्थर के जैसा लहज़ाअब ये बता रहा है सब कुछ बिखर रहा है। जो है खुशी मयस्सर उसमें नहीं बशर खुशजो ख़्वाहिशात बाकी बस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *