Poem in Hindi on Sanatan Dharm

सनातन धर्म हमारा | Poem in Hindi on Sanatan Dharm

सनातन धर्म हमारा

( Sanatan dharm hamara )

 

अजर अमर सनातन धर्म हमारा

सृष्टि संग अवतरण,
अनंत अंतर आह्लाद ।
मानवता श्री वंदन,
आनंद परम प्रसाद ।
वेद आभा अंतर्निहित,
अविरल ओजस्विता धारा ।
अजर अमर सनातन हमारा ।।

नैतिकता दिव्य रंग रुप,
अपार आस्था सत्कार ।
धर्म कर्म पुनीत रश्मियां,
जीवन हर स्वप्न साकार ।
आसुरी हाव भाव पर ,
सदा चढ़ा प्रतिशोध पारा ।
अजर अमर सनातन धर्म हमारा ।।

प्रभु राम आदर्श मर्यादा ,
श्री कृष्ण अर्जुन उपदेश ।
मां सीता सी विमल शीलता,
जगदंबे सा प्रतिकार आवेश ।
हनुमान जी जप तप बल,
ब्रह्मांड गूंज शिव ओंकारा ।
अजर अमर सनातन धर्म हमारा ।।

साधना आराधना शिखर बिंदु,
शोभित सात्विक आचरण ।
स्नेह प्रेम भक्ति श्रृंगार,
आलौकिक शक्ति आवरण ।
मनुज स्वाभिमान शीर्ष ध्येय,
बुलंद सदा हिंदुत्व जयकारा ।
अजर अमर सनातन धर्म हमारा ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

श्री कृष्ण मुरारी | Shri Krishna Murari

Similar Posts

  • सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल | Political kavita

    सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल ******* कैंपबेल को मिली है- कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी की कमान, विज्ञान मंत्री नवदीप बैंस ने जारी किया है फरमान। सीएसए की कमान संभालने वाली पहली महिला होंगी, यह उनके लिए गर्व की बात होगी। लंबे समय तक लोकसेवा से जुड़ी रहीं है अब सिल्वेन लापोर्टे का स्थान ले रही हैं।…

  • वो बुटाटी धाम | Butati Dham par Kavita

    वो बुटाटी धाम ( Wo Butati Dham )   जहां पर देश-विदेश से आतें है लाखों ही नर-नार, धाम निराला है वह जिसको जानता सारा संसार। कर रहा है कई वर्षो से मानव को सहायता प्रदान, संत चतुरदास जी महाराज का मंदिर पावन द्वार।। लकवा रोगी रोग-मुक्त होकर जहां हो जातें तैयार, सात दिन रूकना…

  • कलम की आवाज | Kavita

    कलम की आवाज ( Kalam ki aawaj ) ( मेरी कलम की आवाज सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दिलीप साहब जी को समर्पित करती हूं ) “संघर्षों से जूझता रहा मगर हार न मानी, करता रहा कोशिश मगर जुबां पर कभी न आई दर्द की कहानी”। कुल्हाड़ी में लकड़ी का दस्ता न होता तो लकड़ी के काटने का…

  • मां कूष्मांडा | Maa Kushmanda

    मां कूष्मांडा ( Maa Kushmanda ) चौथे दिन नवरात्रि के, जिनकी की जाती उपासना,पूजा की जाती विधान से, कहलाती वो मां कूष्मांडा। ब्रह्मांड की रचियता मां, सृष्टि की आदिस्वरूप, आदिशक्ति,सूर्यमंडल के भीतर लोक, निवास करे मेरी महामाई। शरीर की कांति और प्रभा, सूर्य भांति ही दैदीप्यमान,दसों दिशाएं प्रकाशित होती, मां का भव्य तेज, प्रकाश। अष्टभुजी…

  • वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी

    वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी खून टपकती बून्दो को तुम गिन्ती उन बून्दो की छोड़ो ,याद करो शहीदों को और भारत माँ की जय बोलो।। सूरज की किरणों में बसी एक कहानी,शहीदों का बलिदान सुनो आज भारत माँ की जुबानी।। गांधी जी की अहिंसा से जगे जन-गण-मन,लड़े बड़े जोश से हर दिल…

  • रात ना होती | Raat na hoti | Kavita

    रात ना होती ( Raat na hoti )   मधुर ये बात ना होती, मधुर मुलाकात ना होती। धड़कनें थम गई होती, अगर ये रात ना होती।   खिलती हुई सुबहें, सुहानी शाम मस्तानी। हसीं पल ये प्यारे लम्हे, रात हो गई दीवानी।   सुहाने ये प्यारे जज्बात, दिलों की बात ना होती। हसरतें रह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *