प्रेरणा पुंज श्री नरेन्द्र मोदी | Prerna punj Shri Narendra Modi

प्रेरणा पुंज श्री नरेन्द्र मोदी

( Prerna punj Shri Narendra Modi ) 

 

राजनीति के वैश्विक पटल पर,प्रेरणा पुंज विराट व्यक्तित्व

सुशोभित लोकतंत्र शीर्ष पद,
हिंद रज रज सादर नमन ।
नव आशा नवल अभिलाषा,
कदम धवल राष्ट्र सेवा वंदन ।
उर भाव वसुधैव कुटुंबकम्,
मानवता हित सजग कृतित्व ।
राजनीति के वैश्विक पटल पर,प्रेरणा पुंज विराट व्यक्तित्व ।।

समग्र विकास सर्व उन्नति,
दृढ़ संकल्प परम ध्येय ।
अखंड धर्म कर्म साधना,
सनातनी स्वर मृदुल गेय ।
सबका साथ सबका विकास,
मूल मंत्र भाव अथाह अपनत्व ।
राजनीति के वैश्विक पटल पर, प्रेरणा पुंज विराट व्यक्तित्व ।।

सकारात्मक सोच अथक परिश्रम,
हर क्षेत्र सफलता पर्याय ।
विज्ञान प्रौद्योगिकी रक्षा सह,
हर क्षेत्र समृद्धि प्रदाय ।
पुनः प्रतिष्ठित विश्व गुरु छवि,
संचेतना सबल राष्ट्र नेतृत्व ।
राजनीति के वैश्विक पटल पर,प्रेरणा पुंज विराट व्यक्तित्व ।।

योजना क्रियान्वन पारदर्शिता,
सर्वत्र अनूप सुशासन झलक ।
विचार तरंगिनी सात्विक प्रवाह,
सदा दर्शित नवाचारी ललक ।
स्वप्न ओजस्वी विकसित राष्ट्र ,
हिंद स्वाभिमान नित शीर्षत्व ।
राजनीति के वैश्विक पटल पर,प्रेरणा पुंज विराट व्यक्तित्व ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

भारत इंडिया | Bharat India

Similar Posts

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

  • लम्बोदर | पंचाक्षरी पंचपदी

    लम्बोदर 1 पर्व मनाता सभ्यता पूजा करता नैतिकता हमें लक्ष्य है श्रीनिवास! 2 जल्दी उठता स्नान करता व्रत रखता पुण्य मिलता ये आचार हैं श्रीनिवास! 3 गणेश पूजा मनाता प्रजा फूलों से सजा भक्तों की मजा लोगों की रीति श्रीनिवास! 4 लम्बोदर खूब सुंदर उसे आकार अलंकार गणेश रूप है श्रीनिवास! 5 लड्डू बनता नैवेध्य…

  • मिस्टी सी मुस्कान | Meri Beti Poem

    मिस्टी सी मुस्कान ( Misty si muskan )   मिस्टी सी मुस्कान बेटी बनो देश की शान आसमां की सैर करो तुम उंची उड़ो उड़ान पंख लगाकर सपनों को सब पूरे हो अरमान घर आंगन महके फुलवारी बेटी तुम गुणवान सुरभित पुष्पों से महके तेरा जीवन संसार सृष्टि का उपहार है तू शक्ति का अवतार…

  • ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! | Geet

    ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! ( O Bharati maan  O pyari maan )     ओ भारति माॅं ! ओ प्यारी माॅं !! हम  तुझ पर  हैं  बलिहारी माॅं! तू  हमको  सब  से  प्यारी माॅं !! हम तेरा पूजन करते हैं , हे करुणामयि उपकारी माॅं !! ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं …

  • देवताओं की दिवाली | Kavita devtaon ki diwali

    देवताओं की दिवाली ( Devtaon ki diwali )      भारतवर्ष के त्योंहारों की यह बात है बड़ी निराली, कार्तिक माह में पूर्णिमा को मनातें है देव दीवाली। हंसी ख़ुशी संग मनातें है कोई पर्व न जाता ख़ाली, काशी की पावन धरा पर उतरे मनाने देव दीवाली।।   एक वक्त त्रिपुरासुर दैत्य का बढ़ गया…

  • प्रश्न | Prashn

    प्रश्न ( Prashn )   हर आदमी गलत नहीं होता किंतु ,घटी घटनाएं और मिलते-जुलते उदाहरण ही उसे गलत साबित कर देते हैं भिन्नता ही आदमी की विशेषता है किसी की किसी से समानता नहीं न सोच की ना व्यवहार की तब भी कर लिया जाता है शामिल उसे भ्रम और वहम की कतार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *