भारत इंडिया | Bharat India

भारत इंडिया

( Bharat India ) 

 

जाने भारत इंडिया शब्दों के, अंतस्थ का यथार्थ

निज संविधान उल्लेखित नाम,
इंडिया जो कि भारत है ।
पर इन शब्दों पर आजकल ,
गर्म थोड़ी सियासत है ।
भारत राजा भरत प्रतीक,
इंडिया सिंधु घाटी भावार्थ ।
जाने भारत इंडिया शब्दों के, अंतस्थ का यथार्थ ।।

एक राष्ट्र दो नाम तो ,
सहनशीलता अहम परिचायक ।
समावेशन आत्मसात कर,
विविधता सह प्रेरणादायक ।
द्वि नाम अंतर वंदन,
सर्व सुख समृद्धि शांति चरितार्थ ।
जाने भारत इंडिया शब्दों के, अंतस्थ का यथार्थ ।।

माना इंडिया शब्द निहित,
औपनिवेशिक आभास ।
भारत नाम उद्वेलित,
सनातन पौराणिक उजास ।
संविधान आज्ञा सर्वोपरि,
दोनों आदर सम भावार्थ ।
जाने भारत इंडिया शब्दों के, अंतस्थ का यथार्थ ।।

दोनों शब्द संधारित,
देश धरा मान सम्मान ।
राष्ट्रीयता सदा शीर्ष पद,
नागरिक एकसूत्रता आह्वान ।
भारत इंडिया शब्द सहोदर,
नित रत मानव सेवा परमार्थ ।
जाने भारत इंडिया शब्दों के, अंतस्थ का यथार्थ ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

वसुधैव कुटुंबकम् | Vasudhaiva kutumbakam

Similar Posts

  • अटल बिहारी

    अटल बिहारी सत्य के पथ पर अपने कर्मों सेचल रहे थे जो संभल संभल ,नाम से ही नही अपने काम से भीइस जनता के भी प्यारे थे अटल।। प्रखर राजनेता बनकर जिन्होंनेप्रधानमंत्री पद के दायित्व को चुनाजनता की सुनने वाले इस सेवक कोजनता ने ही अपना स्वयं नेता चुना ।। परम ओजस्वी वक्ता थे बिहारी…

  • पापा पढ़ने जाऊंगी | Bal diwas poem in Hindi

    पापा पढ़ने जाऊंगी  ( Papa padhne jaungi )   गांव में खुलल आंगनबाड़ी मैं पापा  पढ़ने जाऊंगी तुम पढ़ें नही तो क्या हुआ? मैं पढ़कर तुम्हें पढ़ाऊंगी,   सीख हिन्द की हिंदी भाषा हिन्दुस्तानी कहलाऊंगी अरूणिमा सी बन कर बेटी पापा की नाम बढ़ाऊंगी ,   बेटा से बढ़कर बेटी है यह सिद्ध कर दिखलाऊंगी…

  • मनुष्य जीवन | Kavita Manushya Jeevan

    मनुष्य जीवन ( Manushya Jeevan ) मानव जीवन की गाथा तुमको सुनता हूँ। जीवन का एक सत्य तुमको बताता हूँ। मानवता का दृश्य भी तुमको दिखता हूँ। किस्मत का भी खेल तुमको बताता हूँ।। आया हो संसार में लेकर मानव जन्म। पूरब भव में तुमने किये थे अच्छे कर्म। इसलिए तो तुमको मिला है मानव…

  • मेरी माँ | Meri Maa Par Kavita Hindi Mein

    मेरी माँ ( Meri Maa ) ( 3 )  दर्द भी दवा बन जाती है, तेरे पास आकर, रोती आँखें भी मुस्काती है, तेरे पास आकर, मंज़र-ए-क़यामत है,आँचल में तेरी ठंडी हवा, क्योंकि जन्नत भी रुकती है, तेरे पास आकर, कैसे बताऊँ किस कदर मोहब्बत है तुमसे माँ, ज़िंदगी भी ज़िंदगी लगती है, तेरे पास…

  • भारतीय संस्कृति और सभ्यता

    भारतीय संस्कृति और सभ्यता   हमारी संस्कृति है महान देवताओं का वरदान l सरलता सादगी में आता है जीना l छोटी-छोटी बातों छोटी-छोटी खुशियों की हमें कोई कमी ना। वृक्ष ,पर्वत, नदियों से है गहरा नाता l कण-कण में हमें ईश्वर है नजर आता l जहां पराया दुख अपना लगता हैl भाईचारे का रखे सबसे…

  • बूँद बचाये | Poem boond bachaye

    बूँद बचाये ( Boond bachaye )   बूँद बूँद से सागर भरता बूँद बूँद से गागर हम बूँद बचाएंगे तो भर जायेगा चापाकल बर्षा का जल तो अमृत है होता पर सब कोई उसे है खाता बोल रही कब से ये हमारी जमीन है जल नहीं पेयजल की बड़ी कमी है अब सब जन इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *