नई संसद का श्री गणेश | Nai Sansad

नई संसद का श्री गणेश

( Nai sansad ka shree ganesh ) 

 

नई संसद का श्री गणेश, नारी शक्ति वंदन से

नव संसद नवल सत्र,
अद्भुत अनुपम व विशेष ।
अथाह मुदित हिंद धरा,
रज रज खुशियां अशेष ।
द्वि सदन अहम बिल पारित,
सहर्ष बहुमत आभा मंडन से ।
नई संसद का श्री गणेश, नारी शक्ति वंदन से ।।

सताइस वर्ष लंबित प्रस्ताव,
अब प्रसून सदृश खिला।
लोकतंत्र परम मंदिर पर,
सर्वजन माधुर्य प्रसाद मिला ।
विकसित राष्ट्र स्वप्न माला,
अभिभूत भव्य स्पंदन से ।
नई संसद का श्री गणेश, नारी शक्ति वंदन से ।।

मोहक प्रेरणास्पद अधिनियम,
प्रगति विकास मील प्रस्तर।
प्रेरणा पुंज जन प्रतिनिधित्व,
योजना क्रियान्वन यथार्थ स्तर ।
आधी आबादी अब विमुक्त ,
अनंत काल दमन क्रंदन से ।
नई संसद का श्री गणेश, नारी शक्ति वंदन से ।।

समता समानता अनूप पथ,
अभिजीत दर्शन चारों ओर ।
राष्ट्र निर्माण आदर्श भूमिका,
निर्णयन संस्कार मर्यादा सराबोर ।
हर समस्या सहज समाधान,
सामूहिक वैचारिक मंथन से ।
नई संसद का श्री गणेश, नारी शक्ति वंदन से ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

Similar Posts

  • उस दर पे कदम मत रखना

    उस दर पे कदम मत रखना जहाँ नहीं मिलता है प्यार तुम्हें। जहाँ नहीं मिलता सम्मान तुम्हें।। उस दर पे कदम मत रखना। उस घर में कदम मत रखना।। जो नहीं दे सकते तुमको खुशी। जज्बात तेरे जो समझे नहीं।। उस दर पे कदम———————।। तुझमें नहीं है कुछ भी कमी। क्यों उनकी गुलामी करता है।।…

  • दिलों की दिवाली | Diwali Poem 2021

    दिलों की दिवाली ( Dilon ki diwali )   खुशियों के दीप जलाओ घर-घर मौज मनाओ दिलों  की  दिवाली  आई प्यार भरे गीत गाओ   आओ जी आओ आओ सारे घर वाले आओ रंगों  से  रोशन करके दीपों से घर सजाओ   आस्था  विश्वास नेह से चंदन थाल सजा लेना धूप दीप पावन आरती सारे…

  • हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

    हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ( Hey hans vahini aisa var do )   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन ।…

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

  • लौट आओ ना | Laut Aao Na

    लौट आओ ना ( Laut Aao Na ) हर आहट पे दिल को सुकून सा आता है, तेरी यादों में अब भी दर्द जगमगाता है। लौट आओ ना, ये दिल बस यही पुकार करे, तुझ बिन हर एक लम्हा बस खाली सा रह जाता है। हर ख्वाब में तुम ही हो, हर बात में तेरा…

  • Prem ki Holi | कविता प्रेम की होली

    प्रेम की होली ( Prem Ki Holi )   खेलेंगे हम प्रेम की होली। अरमानों की भरेगी झोली। खुशियों की बारात सजेगी, बिगड़ी सारी बात बनेगी। नोंक-झोंक कुछ हल्की-फुल्की, होगी हॅंसी-ठिठोली। खेलेंगे हम प्रेम की होली।   महुए की मदमाती गंध, फूलों की खुशबू के संग। आया है दुल्हा ऋतुराज, चढ़कर फाग की डोली। खेलेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *