विश्व शांति दिवस

विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

विश्व शांति दिवस

( Vishwa shanti divas ) 

 

शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में

तन मन पुनीत पावन,
अलौकिक मृदु अहसास ।
पटाक्षेप सघन तम,
दर्शित चहुं दिशा उजास ।
रग रग अथाह मंगलता,
मोहक सुरभि पवन में ।
शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।।

शमन पथ अग्रसर,
क्रोध वैमनस्य उग्र आवेश ।
विमलता उर अवतरण,
सुरभित कर परिवेश ।
ब्रह्म आभा परम स्पंदन,
मनुज अतुल्य चितवन में ।
शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।।

वसुधैव कुटुंबकम् भावना,
सहृदय वंदन आदर सत्कार ।
नैसर्गिक सौम्य अनुबंध ,
जड़ मूल अस्त हाहाकार ।
नेह का असीम मेह,
स्वर्ग सम मधुवन में ।
शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।।

मानवता सदैव परम धर्म ,
नैतिक राह प्रशस्त ।
यथार्थ भाव नित्य विजय,
झूठ पाखंड दानवता पस्त ।
साधना उपासना शीर्षस्थ,
विलय अमृत कवन में ।
शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

नया संसद भवन | Naya Sansad Bhavan

Similar Posts

  • दुःख होता है | Dukh hota hai

    दुःख होता है ( Dukh hota hai )     तेरे हंसने पर मैं भी हँसने लगता हूँ तेरे दुःख से मुझे भी दुःख होता है तेरे दुःखी होने पर भी मुझे दुःख होता है तेरे रोने पर मुझे भी रोना आता है।   पर, मैं तेरे साथ रो नहीं पाता हूँ…. इसका ग़म मुझे…

  • तपन | Kavita Tapan

    तपन ( Tapan )   कितनी प्यारी सी तपन भरी थी उनकी मुस्कान में फरिश्ता  सी  लगने  लगी हमें भीड़ भरे जहान में   मदद को बढ़ा दिए हाथ साथ दे दिया जीवन में उनके प्यार की तपन से खिल गए फूल चमन में   महकी फुलवारी सारी प्रीत भरी बयार बहने लगी सद्भावों की…

  • लौट आओ ना | Laut Aao Na

    लौट आओ ना ( Laut Aao Na ) हर आहट पे दिल को सुकून सा आता है, तेरी यादों में अब भी दर्द जगमगाता है। लौट आओ ना, ये दिल बस यही पुकार करे, तुझ बिन हर एक लम्हा बस खाली सा रह जाता है। हर ख्वाब में तुम ही हो, हर बात में तेरा…

  • प्यार की लक्ष्मण रेखा | Poem pyar ki lakshman rekha

    प्यार की लक्ष्मण रेखा ( Pyar ki lakshman rekha)    तपती ज्वालाओं के दिन हों या ऋतु राज महीना। मेरे प्यार की लक्ष्मण रेखा पार कभी मत करना। नभ समक्ष हो या भूतल हो, तुम मेरा विश्वास अटल हो, रहे पल्लवित प्रेमवृक्ष यह चाहे पड़े विष पीना।।मेरे.. जब जब फूल लगेंगें खिलने, अंगारे आयेंगे मिलने,…

  • भाई दूज | Bhai Dooj

    भाई-दूज  ( Bhai-dooj ) ( 2 )  बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के मस्तक तिलक काढ़ती है तो,…

  • श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

    श्री जगन्नाथ रथ यात्रा उड़ीसा राज्य की पावन धरा,जगन्नाथपुरी धाम।पुराणों में बैकुंठ धरा का,शत – शत करें प्रणाम।। विग्रह रुप में तीनों विराजे,है जगन्नाथपुरी नाम।कृष्ण,बहन सुभद्रा और साथ में भाई बलराम।। विश्व कर्मा जी ने प्रतिमाओं का,किया है निर्माण।दर्शन – मात्र से भक्तों का,यहाॅं होता है कल्याण।। रथ – यात्रा का नगर भ्रमण,गूॅंजता है जयकारा।जगन्नाथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *